Top 10 Scooter: सबको पछाड़ कर नंबर वन बनी Honda Activa, देखें टॉप 10 की लिस्ट

top selling electric scooter in india 2023

स्कूटर एक ऐसे सवारी है जिसको बड़े, बुजुर्ग और महिलाएं सभी लोग चलाना पसंद करते है। भारत में स्कूटर का प्रचलन तेजी से बढ़ते जा रहा है, इसी को ध्यान में रखकर भारत में लगभग हर कंपनियां लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस स्कूटर बना रही है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटरों की सूची जारी कर दी है। होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने हमेशा की तरह भारतीय स्कूटर बाजार में शीर्ष स्थान हासिल किया है। पिछले एक साल में होंडा एक्टिवा (Honda Activa) का 21.5 मिलियन यूनिट्स की बिक्री हुई है। दूसरे स्थान पर घरेलू कंपनी TVS का Jupiter है। वित्त वर्ष 2022-23 में 73 लाख जुपिटर स्कूटर की बिक्री हुई है।

सुज़ुकी एक्सेस (Suzuki Access) इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। सुजुकी ने वित्त वर्ष 2022-23 में 4.99 लाख एक्सेस (Access) स्कूटर को बेचा है। साथ ही अपनी परफॉर्मेंस और दमदार फीचर्स से लोगो का दिल जीतने वाली TVS Ntorq इस लिस्ट में चौथा नंबर हासिल किया है, Ntorq की कुल 2.91 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है।

ये भी पढ़े- Pulsar और KTM की बैड बजाने आ गई नई Electric Bike, मिलेगा अमेरिका वाला फीचर

Honda Motor Company का Dio स्कूटर ने पांचवां स्थान हासिल किया है। अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक होंडा डियो (Honda Dio) स्कूटर का 2.53 लाख यूनिट्स का बिक्री हुआ है। इस स्कूटर में मिलने वाली लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के कारण युवाओं में काफी लोकप्रिय है। सूची में अगले स्थान पर हीरो प्लेजर (Hero Pleasure) का कब्जा है। हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) की इस स्कूटर का 1.70 लाख यूनिट्स का बिक्री हुआ है।

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) का एक अन्य स्कूटर हीरो डेस्टिनी 125 (Hero Destini 125) का सातवें स्थान पर कब्ज़ा है। वित्त वर्ष 2022-23 में इसका कुल 1.28 लाख यूनिट्स का बिक्री हुआ है। आठवें नंबर पर Suzuki Burgman का नाम सामने आया है, इस स्कूटर की कुल 1.20 लाख यूनिट की बिक्री हुई है। TVS iQube Electric और Yamaha Ray ने क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर कब्जा किया है। TVS iQube Electric की 97,000 यूनिट्स और वहीं Yamaha Ray की 96,000 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

Latest Post-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।