खुशखबरी! Mahindra Thar के इस वैरिएंट पर मात्र 5 महीने की वेटिंग, जानें क्या है Scorpio N का…

mahindra-thar

Mahindra & Mahindra ने इस साल की सेल्स और अपनी कारों की डिलीवरी से जुड़े कुछ आंकड़े शेयर किए हैं, साथ में ये भी बताया है की उनकी किस कार के लिए कितनी वेटिंग और कितने आर्डर पेंडिंग में हैं। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उनके पास सभी मॉडल्स के 2.8 लाख यूनिट्स से अधिक आर्डर पेंडिंग में हैं। जानकारी के मुताबिक महिंद्रा ने 2023 की दूसरी तिमाही यानी की अप्रैल से जून के बीच एक लाख से अधिक कस्टमर्स को कार डिलीवर की है।

Scorpio

इनके पास सबसे अधिक आर्डर Scorpio सीरीज की कारों के लिए है। Mahindra Scorpio classic और scorpio n को मिलाकर कंपनी के पास 1.17 लाख यूनिट्स के ऑर्डर पेंडिंग में हैं। महिंद्रा की फैक्ट्री में हर महीने 14 हजार यूनिट Scorpio classic और scorpio n का प्रोडक्शन किया जा रहा है। अकेले जुलाई में महिंद्रा ने करीब 37 हजार गाड़ियों की डिलीवरी की और साल के अंत तक उनका टारगेट है की प्रति महीने 49 हजार यूनिट गाड़ियों का प्रोडक्शन किया जाए, इसके लिए बड़े स्तर पर काम चल रहा है।

Thar

ऑफ़ रोडिंग के लिए सभी की पहली पसंद बन चुकी Mahindra Thar को लेकर भारतीय कस्टमर्स में एक अलग ही जूनून देखने को मिल रहा है। अभी मार्केट में थार के 2wd और 4wd वैरिएंट की बिक्री की जाती है, एक अधिकारी के मुताबिक थार 2wd की डिमांड सबसे अधिक है। अभी इनके पास थार के दोनों मॉडल्स को मिलाकर 68 हजार से अधिक यूनिट्स का आर्डर पेंडिंग में है। महिंद्रा को थार के लिए हर महीने करीब दस हजार आर्डर मिल रहा है, इसी डिमांड की वजह से 2wd के लिए वेटिंग टाइम 15 महीने और 4wd के लिए 5 महीने तक जा चुकी है।

ये भी पढ़ें: Toyota ने लॉन्च करी एक और दमदार कार, खूबियां देख नहीं आएगा होस

xuv 700

Mahindra & Mahindra की टॉप सेलिंग कारों में शामिल xuv 700 भी बुकिंग के मामले में पीछे नहीं है, आंकड़े के मुताबिक कंपनी के पास इस कार के कुल 77 हजार से अधिक यूनिट्स की बुकिंग पेंडिंग में है। ग्रामीण भारत में प्रचलित Bolero और Bolero neo के करीब 8 हजार 400 यूनिट्स का आर्डर पेंडिंग में है। अगर आप भी महिंद्रा की कार लेने जा रहे हैं तो सबसे पहले अपने नजदीकी शोरूम में कार पर चल रही वेटिंग पीरियड की जानकारी प्राप्त कर लें।

Latest posts:-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।