Mahindra Arjun Novo 605 Di-i 2WD की खूबियां हैं कमाल, कीमत सुन चाचा दौड़े शोरूम!

mahindra-arjun-novo-605-di-i-2wd

Mahindra Arjun Novo 605 Di-i 2WD को कौन नहीं जानता, ये महिंद्रा एंड महिंद्रा के सबसे धाकड़ ट्रैक्टर्स में गिना जाता है। महिंद्रा का यह ट्रैक्टर शानदार माइलेज के साथ फील्ड परफॉर्मेंस के लिए भी जाना जाता है। ये कृषि से जुड़े आपके सभी कामों को करने में सक्षम है, इसे और भी दमदार बनाने के लिए 2WD और 4WD का विकल्प पेश किया जाता है।

अपनी जरूरत के मुताबिक किसी भी मॉडल को चुने सकते हैं। 8.60 से 8.80 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाले इस ट्रैक्टर से खुदाई, बुआई और भी बहुत कुछ किया जा सकता है, इसमें 4-सिलेंडर इंजन लगा हुआ है, जोकि 57 एचपी पर 2100 ईआरपीएम जेनरेट करता है।

महिंद्रा अर्जुन 605 DI-I में 3531 CC का इंजन मिलता है, जो 2100 इंजन रेटेड RPM पैदा करता है। यह 57 एचपी ट्रैक्टर मॉडल है, जोकि 50.3 एचपी पावर टेक-ऑफ देता है। छह-स्पिल्ड स्लिप पीटीओ के साथ 540 इंजन रेटेड आरपीएम पर चलता है। कूलेंट सर्कुलेशन के होने से इंजन की क्षमता बढ़ जाती है, इससे इंजन गरम होने पर ट्रैक्टर के रुकने का डर नहीं होता है।

ये भी पढ़ें: Bajaj Pulsar 125 new model के लॉन्च को देखने के लिए apache ने बुक किया…

ट्रैक्टर की परफॉरमेंस को लेकर अभी तक कोई भी शिकायत सुनने को नहीं मिली है। महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-I 2WD ट्रैक्टर में एक ड्यूटी डायाफ्राम प्रकार का क्लच है जो ड्राइव को आसान बनाता है। ट्रैक्टर में मल्टी प्लेट ऑयल इमर्स्ड ब्रेक हैं जो पकड़ मजबूत बनाए रखता है और साथ में फिसलन को भी।

महिंद्रा ट्रैक्टर अर्जुन नोवो 605 DI-I 2WD की हाइड्रोलिक उठाने की क्षमता 2200 KG की है, यानी की हैवी टूल्स को भी बड़े आराम से ढो सकते हैं। महिंद्रा नोवो 605 डीआई-आई में मैकेनिकल ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ 15 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर वाला गियरबॉक्स है।

ट्रैक्टर की मैक्सिमम स्पीड 1.69 – 33.23 KMPH है, अगर आप रिवर्स गियर में ट्रैक्टर को भगाते हैं तो ये स्पीड 3.18 – 17.72kmph तक जाती है। 66-लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक आपके काम को आसान बनाने वाला है। ट्रैक्टर को बुक करने और खरीदने के लिए शोरूम जा सकते हैं, इसके साथ जल्द ही ऑफर्स का भी ऐलान किया जाने वाला है।

Latest posts:-

जया सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2020 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया का अनुभव रखती हैं। अपने करियर में ऑटो-गैजेट्स आदि पर लेख लिख चुकी हैं। फिलहाल, जया सिंह ऑटो खबरी की ऑटो न्यूज वेब साइट में बतौर लेखक काम कर रही हैं।