Toyota Veloz के नए फीचर्स को देखते ही शोरूम में लगी भीड़, लोग बोले “तेरी उम्मीद तेरा इंतजार करते है”

toyota-veloz

7 सीटर कंफर्टेबल गाड़ियों के मामले में  टोयोटा इनोवा सबसे पहले नंबर पर आता है। लेकिन अब इस नंबर पर कोई और कब्जा जमाने आ रहा है। दरअसल, टोयोटा मोटर कंपनी ने अपनी एक नई MUV को लॉन्च करने की बात कही है। जिसके आते ही इनोवा के मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। Toyota Veloz नाम से लॉन्च होने वाली 7 सीटर MUV को हाल ही में हुए ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था। तब से ही इसका चार्च काफी ज्यादा बढ़ गया था और भारतीय ऑटो बाजार के ग्राहक बेसब्री से इस गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं।

फिलहाल, आज की खबर में हम आपको टाटा मोटर कंपनी की इसी नई MUV के बारे में सारी जानकारी देने वाले हैं, जो मीडिया रिपोर्ट द्वारा बताई जा रही है। इसमें इस गाड़ी में आने की वाले फीचर्स, इंजन और कीमत शामिल होंगे।

Toyota Veloz में आने वाले फीचर्स

इस MUV में फीचर्स के नाम पर स्काईडोम सनरूफ, पहले और दूसरे कतार में वेंटिलेटेड सीट्स के साथ ही आपको बोस के 9 बड़े-बड़े स्पीकर दिए जा सकते हैं। अन्य फीचर्स की बात की जाए तो गाड़ी में पावर स्टेरिंग, पावर विंडो, एंटी लॉक ब्रेकिंग, एयर कंडीशनर, पेसेंजर एंड ड्राइवर एयर बैग, फोग लाइट, और एलॉय व्हील जैसी चीजें जोड़ी जा सकती है।

ये भी पढ़े: जापान से Toyota Frtuner वाले फीचर्स लेकर लैंड हुई Safari facelift, तबाही…

Toyota Veloz इंजन

कंपनी के सूत्रों की माने तो इस MUV में आपको 1987 cc की 4-Cylinder, In-line, 16-Valve DOHC with Dual VVT-i इंजन देखने को मिल सकती है। जो कि 6000 rpm पर 106 PS की पावर और 4200 rpm पर 138 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम हो सकता है। इसके साथ ही इस एमयूवी के चारों टायर में डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Toyota Veloz की माइलेज

मीडिया रिपोर्ट की माने तो Toyota Veloz में आपको 43 लीटर का फ्यूल टैंक देखने को मिल सकता है। जिसे एक बार फुल करने पर आप लगभग 645 किलोमीटर की दूरी तय कर सकते हैं। वहीं, यह कार 14 से 16 kmpl तक की माइलेज दे सकती है।

Toyota Veloz की कीमत

फिलहाल, इसकी कीमत को लेकर कोई भी खबरें बाहर नहीं आई है लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 16 लाख रुपए हो सकती है।

LATEST POSTS:-

आशीष राज पिछले 7 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले आशीष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटेो खबरी में बतौर डेस्क इंचार्ज कार्यरत हैं। नोएडा के ISOMES से पढ़ाई के बाद न्यूज24 जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , बीबीसी और फर्स्टपोस्ट जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस कर चुके है। आशीष ऑटो के आलावा राजनीति, देश, दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। आशीष ने 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव को अकेले बाइक से कवर किया हैं।