भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी Nano ev! जानिए रेंज

nano-ev

Nano ev: टाटा मोटर्स नैनो कार के इलेक्ट्रिक मॉडल को लॉन्च कर सकती है, इसकी चर्चा यहां से शुरू होती है की भारत में छोटी इलेक्ट्रिक कारों का दबदबा बढ़ रहा है। टाटा नैनो को कई साल पहले लॉन्च किया गया था, लेकिन कमजोर मांग की वजह से इसे बंद करना पड़ा। ये कार छोटी और सस्ती होने के बाद भी बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए जानी-जाती थी।

टाटा नैनो इलेक्ट्रिक देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार हो सकती है। माना जा रहा है की इसमें 220km तक की दूरी तय करने की पावर हो सकती है। यानी की सिंगल चार्ज में नैनो इलेक्ट्रिक 220km की रेंज देगी, जोकि शहर में काफी प्रचलित हो सकता है। अगर आपका बजट भी लो है और इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सपना है तो बस कुछ समय और रुक जाइए, फिर आपके सामने होगा नैनो इलेक्ट्रिक कार।

अभी तो टाटा मोटर्स ही भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार मेकर है, लेकिन बाकी कंपनियां भी तेजी से इस सेगमेंट में अपनी भागीदारी बढ़ा रही हैं। अब इसी साल लॉन्च हुई MG Comet ev को ही देख लीजिए, लॉन्च के साथ ही ये कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसकी लोकप्रियता को देखते हुए एक और छोटी कार को लॉन्च किया जाना है। जिसकी विस्तृत जानकारी अगले साल सामने आ सकती है।

नैनो इलेक्ट्रिक की कीमत छह लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू हो सकती है। यानी की ये बड़ी संख्या में मिडिल क्लास फॅमिली के बीच जाने वाली है। कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए कुछ दमदार ऑफर्स भी पेश किए जाने हैं। टाटा मोटर्स की इस कार को चीन की कंपनी BYD टक्कर देने वाली है। कंपनी सबसे सस्ती हैचबैक इलेक्ट्रिक कार लेकर आने वाली है, जिसकी कीमत दस लाख रुपये से कम हो सकती है।

मिली जानकारी के मुताबिक अपनी बाकी गाड़ियों की तरह टाटा इस इलेक्ट्रिक कार के साथ भी तीन साल की वारंटी देने वाली है, इसमें बैटरी वारंटी शामिल नहीं है। बैटरी के साथ सात साल की वारंटी और मोटर के साथ पांच साल की वारंटी मिल सकती है। अब देखना होगा की लॉन्च के वक़्त कंपनी क्या जानकारी शेयर करती है।

Latest posts:-

1 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हर्ष सिंह ऑटो खबरी को अपने कार्यों से योगदान दे रहे हैं। जिसमें हर्ष (ऑटो न्यूज़, न्यू लॉन्च, ऑटो रिव्यू, अपकमिंग वाहन, इलेक्ट्रिक गाड़िया, कार/बाइक ऑफर, इत्यादि) बीट पर काम कर रहे हैं। इनके लेखनी को ऑटो खबरी के पाठकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाले हर्ष सिंह अपने करियर में साल 2022 में SN Media ग्रुप से जुड़े। इन्होंने 9 महीनों तक विभिन्न साइटो को अपनी सेवा प्रदान की। अब ऑटो खबरी को योगदान दे रहे हैं।