बिना Petrol से चलने वाली Maruti Celerio 2023 हुई लॉन्च! फैक्ट्री से ही लगकर आने वाली है…

maruti-celerio-2023

भारतीय कार खरीदारों के लिए यह अच्छी खबर है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी ने सेलेरियो सीएनजी कार का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। मारुति की सेलेरियो CNG मॉडल फिलहाल भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है। मारुति सुजुकी का दावा है कि पिछले पांच सालों में कंपनी के सीएनजी कारों की बिक्री में 22 परसेंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

2023 Maruti Celerio CNG: इंजन और माइलेज

मारुती की नई सेलोरियो सीएनजी 2023 मॉडल में मौजूदा पेट्रोल कार की तरह ही कई सारे स्पेसिफिकेशन दिए गए है जैसे की इसका 998 cc का 3 Cylinders Inline, 4 Valves/Cylinder, DOHC इंजन जो BS6 Phase 2 नॉर्म्स पे आधारित है। इसके इंजन के पावर की बात करें तो 5300 rpm पर 56 bhp का पावर और 3400 rpm पर 82.1 Nm का टॉर्क जेनेरेट कर करता है। साथ ही इस कार में 60 लीटर का सीएनजी टैंक दिया गया है। मारुति सुजुकी का दावा है कि 2023 सेलेरियो सीएनजी कार 35.60 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज दे सकती है।

2023 Maruti Celerio CNG: फीचर

मारुति सुजुकी 2023 सेलेरियो को मॉड्यूलर हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म (Modular Heartect Platform) पर बनाया गया है। कंपनी इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपनी अन्य हैचबैक कार जैसे की वैगनआर, स्विफ्ट और बोलेनो के लिए करती है। नई 2023 सेलेरियो CNG पुराने वर्जन से बड़ी है। इसकी लंबाई 3,695 मिमी, चौड़ाई 1,655 मिमी, ऊंचाई 1,555 मिमी और इसका व्हीलबेस 2,435 मिमी है। साथ ही नई 2023 सेलेरियो CNG मॉडल का ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm है, जो पुराने सेलेरिओ से 5mm ज्यादा है।

ये भी पढ़ें: Urban Cruiser ने Grand Vitara को दिया धोखा, नए अवतार के साथ हुई लॉन्च

2023 मारुती सुजुकी सेलेरियो एडवांस फीचर

2023 सेलेरियो CNG में नया स्वेप्ट-बैक हेडलैंप, एलईडी हेडलाइट, एक नया बम्पर और क्रोम बार के साथ एक नया ग्रिल दिया गया है। इंटीरियर पूरी तरह से नए कलर थीम में दिया गया है।

2023 मारुती सुजुकी सेलेरियो: Color

2023 मारुति सेलेरियो छह मोनोटोन कलर विकल्पों में उपलब्ध है। इनमें आर्कटिक वाइट, आर्कटिक व्हाइट, ग्लिस्टिनिंग ग्रे, सॉलिड फायर रेड, स्पीडी ब्लू और कैफीन ब्राउन शामिल हैं।

2023 Maruti Celerio CNG: सेफ्टी फीचर्स

नई सेलेरियो 2023 मॉडल में सेफ्टी के लिए दो एयरबैग (Dual AirBag), ईबीडी, एबीएस ब्रेक असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक और ऑटोमैटिक वेरिएंट पर होल्ड असिस्ट शामिल हैं। कुल मिलाकर, नई सेलेरियो 2023 में 12 से अधिक सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है।

2023 Maruti Celerio CNG: कीमत

मारुति सुजुकी ने 2023 सेलेरियो सीएनजी मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 6.74 लाख रुपये रखी है। भारतीय बाजार में Celerio CNG का मुकाबला Tata Motors द्वारा हाल ही में लॉन्च की गई Tiago और Tigor CNG से होगा।

Latest posts:-

1 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हर्ष सिंह ऑटो खबरी को अपने कार्यों से योगदान दे रहे हैं। जिसमें हर्ष (ऑटो न्यूज़, न्यू लॉन्च, ऑटो रिव्यू, अपकमिंग वाहन, इलेक्ट्रिक गाड़िया, कार/बाइक ऑफर, इत्यादि) बीट पर काम कर रहे हैं। इनके लेखनी को ऑटो खबरी के पाठकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाले हर्ष सिंह अपने करियर में साल 2022 में SN Media ग्रुप से जुड़े। इन्होंने 9 महीनों तक विभिन्न साइटो को अपनी सेवा प्रदान की। अब ऑटो खबरी को योगदान दे रहे हैं।