Pajero से भी ज्यादा फीचर्स के साथ आ रही Mahindra की ये SUV, मिलेगा तगड़ा माइलेज

mahindra-s204

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए सभी कंपनियां इलेक्ट्रिक कार बनाने पर जोर दे रही है। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी भी अपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट की कारों पर खास ध्यान दे रही है। जल्द ही कंपनी अपनी एक नई इलेक्ट्रिक कार S204 को लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस कार में कुछ खास फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो अब तक किसी इलेक्ट्रिक कार में नहीं किया गया है।

इस खबर में हम आपको Mahindra S204 में दी जाने वाली खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के साथ ही एक फुल चार्ज में यह कार कितनी दुरी तय कर सकती है और इसकी क्या प्राइस रेंज होने वाली है इन सब के बारे में बताने जा रहे हैं।

Mahindra S204 में आने वाली फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, महिंद्रा ने S204 के फीचर्स पर खास ध्यान दे सकती है। जिसमें आपको पावर स्टीयरिंग, फ्रंट पावर विंडोज, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयर कंडीशनर, ड्राइवर एयरबैग, पैसेंजर एयरबैग, फॉग लाइट्स, फ्रंटअलॉय व्हील, और मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील जैसी फीचर्स देखने को मिल सकती है। बता दें, इस इलेक्ट्रिक कार में 4 मोड दिए जा सकते हैं।

ये भी पढ़े: आखिर क्यों Mahindra की गाड़ियों के एंड में होता है O, वजह जान उड़ जायेंगे आपके होश..

Mahindra S204 की रेंज

सूत्रों की मानें तो Mahindra S204 में कंपनी 31.2kWh के बैटरी का इस्तेमाल कर सकती है, जो 125.1 Bhp का पावर जेनरेट करने में सक्षम है। वहीं, इस कार में दो नॉर्मल और फास्ट चार्जिंग सिस्टम दिए गए हैं। जहां नॉर्मल चार्जिंग में 6 घंटे तो फास्ट चार्जिंग में 4 घंटे का वक्त लग सकता है। साथ ही एक बार फुल चार्ज करके इसे 365 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है, जो कि अन्य इलेक्ट्रिक कारों में काफी कम देखने को मिलता है।

Mahindra S204 कब होगी लॉन्च

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी S204 को 2023 के अंत तक लॉन्च कर सकती है। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Mahindra S204 कितना का मिलेगा

खबरों की माने तो कंपनी Mahindra S204 को 12 लाख रुपये के एक्स शोरुम प्राइस पर लॉन्च कर सकता है। वहीं, RTO और इंश्योरेंस मिलकार यह कार आपको लगभग 13.60 लाख का पड़ सकता है। हालांकि राज्यों और शहरों के अनुसार इसके कीमत में बदलाव भी किया जा सकता है।

LATEST POSTS:-

जया सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2020 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया का अनुभव रखती हैं। अपने करियर में ऑटो-गैजेट्स आदि पर लेख लिख चुकी हैं। फिलहाल, जया सिंह ऑटो खबरी की ऑटो न्यूज वेब साइट में बतौर लेखक काम कर रही हैं।