Mahindra Bolero Electric: चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन का डिमांड दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है और इसी को देखते हुए कुछ पुराने खिलाड़ी की भी इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन में बदलाव की बात चल रही है। फिलहाल महिंद्रा मोटर कंपनी की सबसे प्रसिद्ध और सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी Mahindra Bolero को लेकर चर्चा तेज है कि कंपनी बहुत जल्द अपनी इस एसयूवी को इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन में लॉन्च कर सकती है। हालांकि महिंद्रा ने इसको लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है।
दरअसल, कंपनी के सूत्रों का मानना है कि महिंद्रा एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी पर काम कर रही है। जिसका डिजाइन काफी हद तक महिंद्रा बोलेरो से मिलती जुलती है। बता दें, मीडिया रिपोर्ट के द्वारा खबरें आ रही है कि कंपनी इसमें तमाम तरीके की एडवांस फीचर्स का इस्तेमाल कर सकती है। जिसके बारे में हम आपको आगे की खबर में बताने वाले हैं।
Mahindra Bolero Electric की बैटरी और रेंज
कंपनी के सूत्रों के माध्यम से बताया जा रहा है कि महिंद्रा बोलेरो इलेक्ट्रिक में 29.2 kWh की बैटरी क्षमता दी जा सकती है। जिसे फुल चार्ज होने में लमसम 6 से 9 घंटे का वक्त लग सकता है। हालांकि फास्ट चार्जर से चार्ज करने पर इस बैटरी को फुल चार्ज होने में महज 5 घंटे का वक्त लग सकता है।
ये भी पढ़ें- Nissan Magnite पर मिलने वाले ऑफर को सुनते ही शोरूम में लगने वाली है भीड़
आपको बता दें कि एक फुल चार्ज में यह एसयूवी लगभग 400 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। हालांकि यह दूरी इसके रीडिंग मोड पर भी निर्भर करती है। जैसे कि अगर इसे नॉर्मल मोड पर चलाया जाए तो यह दूरी बढ़ भी सकती है और वहीं अगर इसे फास्ट मोड पर चलाया जाए तो यह दूरी कम हो सकती है।
Mahindra Bolero Electric में आने वाली एडवांस्ड फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो Mahindra Bolero के इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन में काफी सारे एडवांस फीचर्स के इस्तेमाल किया जा सकते हैं। जैसे कि ड्यूल पैनारोमिक सनरूफ, मोबाइल कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ और वाईफाई कनेक्टिविटी, सोनी म्यूजिक सिस्टम और एलईडी हेडलाइट जैसी चीजें जोड़ी जा सकती है।
Mahindra Bolero Electric की कीमत
खबरों के माध्यम से बताया जा रहा है कि महिंद्रा मोटर कंपनी के इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 12.20 लाख रुपए हो सकती है।
Latest Post-
- 350 शब्दों में समझें IBW 2023 में लॉन्च हुई Kawasaki W175 Street की पूरी कहानी
- Maruti FRONX के इस मॉडल की डिमांड सबसे अधिक, 8.72 लाख रुपये है कीमत!
- Yamaha R15 V4 2024 के फीचर्स जानने वालों की लगी लाइन, यहां खुल गया पिटारा
- Maruti Suzuki इस कार पर 53,000, तो वहीं दूसरी पर 2 लाख तक का मिल रहा बंपर छूट, जानें डिटेल्स
- लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है Bajaj Pulsar 400? यामाहा की बजेगी बैंड