लॉन्च से पहले ही लीक हुए Mahindra Bolero 2024 के फीचर्स, ये हो सकती है कीमत

mahindra-bolero-2024

Mahindra Bolero 2024: महिंद्रा मोटर कंपनी की सबसे पॉपुलर और सब के बजट में आने वाली एसयूवी ‘Mahindra Bolero’ को कंपनी नए मॉडल और नए अपडेट के साथ 2024 के अंत तक लॉन्च कर सकती है। कंपनी के सूत्रों की मानें तो इसके नाम में कोई भी फेरबदल नहीं किया जाएगा। वहीं, आपको सिर्फ इस एसयूवी के मॉडल और फीचर्स में अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जबकि इसके इंजन और माइलेज में कोई भी बदलाव नहीं की जाने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि, कंपनी के सूत्रों का यह भी मानना है कि इसका नया मॉडल मौजूदा मॉडल से मिलता-जुलता हो सकता है। फिलहाल आगे की खबर में हम आपको इस एसयूवी में होने वाले अहम बदलाव के बारे में बताएंगे, जिसमें इसके इंजन, फीचर्स, माइलेज और कीमत सभी चीजें शामिल होने वाली है।

Mahindra Bolero 2024: फीचर्स में क्या-क्या बदलाव होने वाले हैं

कंपनी के सूत्रों की माने तो इसमें आपको कुछ एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। जिसमें कि एक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और सोनी म्यूजिक सिस्टम दिया जा सकता है। और कुछ बेसिक फीचर्स जैसे कि पॉवर स्टियरिंग, पावर विंडोज फ्रंट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयर कंडीशनर, ड्राइवर एयरबैग, पैसेंजर एयरबैग, और मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील जैसे कुछ फीचर्स जोड़ी जा सकती है।

Mahindra Bolero 2024: क्या इंजन में भी होगा कोई बदलाव

कंपनी के सूत्रों की मानें तो इस एसयूवी में भी आपको मौजूदा एसयूवी की तरह 1493 cc की मेहज पेट्रोल इंजन दी जा सकती है। जो कि पहले 3 सिलेंडर, लेकिन अब 4 सिलेंडर में आ सकती है। हालांकि, इसमें खास बात यह होने वाली है कि यह एसयूवी आपको ऑटोमेटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन में देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: लॉन्च होने जा रही है Bajaj Pulsar 135? नए इंजन के साथ लड़कों को मिलेगा ये वाला…

Mahindra Bolero 2024: कैसा होगा माइलेज

क्योंकि इसका इंजन पावर मौजूदा एक्सयूवी की तरह है इसलिए माना जा रहा है कि इसके माइलेज में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। यानी कि यह एसयूवी भी पहले की तरह लगभग 16 kmpl तक की माइलेज दे सकती है। वहीं, इसमें आपको लगभग 60 लीटर का फ्यूल टैंक देखने को मिलता है।

Mahindra Bolero 2024: क्या होगी नई कीमत

जहां पहले इस एसयूवी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 9.78 लाख रुपए होती थी, वहीं अब इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 10.50 लाख रुपए हो सकती है।

Latest posts:-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।