नए अवतार में आ रही Ertiga 2023, फीचर्स भी होंगे विदेशी

ertiga-2023

Maruti Suzuki की सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV Ertiga को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही कंपनी Ertiga को नए अवतार में लॉन्च कर सकती है। बता दें की भारत में सबसे ज्यादा MPV के तौर पर Ertiga का ही इस्तमाल किया जाता है। ऐसे में कंपनी इसके अपडेटेड वर्जन को लॉन्च कर मार्केट में एक बार फिर अपना दबदबा कायम करना चाहती है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट में तो यहा तक दावा किया जा रहा है की कंपनी इसको नए प्लेटफॉर्म पर बनाएगी। तो अगर आप भी Ertiga लेने की सोच रहे है तो आइए आपको बताते है इस कार के बारे में सारी डिटेल।

Maruti Ertiga 2023 इंजन

इस कार में आपको 1462cc का इंजन मिलेगा। जो की 101.65bhp की पावर और 136.8Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बता दें की अगर कंपनी इंजन को थोड़ा और दमदार बनाए तो शायद इसका सेल और भी ज्यादा बढ़ सकता है।

Maruti Ertiga 2023 फीचर्स

बात करें फीचर्स की तो इस MPV में आपको कई एडवांस और पहले से ज्यादा शानदार फीचर्स मिलने वाले है। जिसमें बड़ा स्क्रीन, डिजिटल डिस्पले, ABS, EBD, एसी, सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, 360 कैमरा, जैसे फीचर्स शामिल है।

ये भी पढ़े: Maruti Ertiga की बैंड बजाने आ गई Innova Crysta! लड़कियां चलाने से पहले करें…

Maruti Ertiga 2023 कब होगी लॉन्च

इस कार के लॉन्चिंग को लेकर अभी तक कंपनी के तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन ये माना जा रहा है की कंपनी इस MPV को भारत में बहुत जल्द लॉन्च कर सकती है।

Maruti Ertiga 2023 कीमत

इस MPV की कीमत 10 लाख से 13 लाख के बीच हो सकती है। रिपोर्ट की मानें तो इस कार के असली कीमतों का खुलासा तभी होगा जब कंपनी इस कार को लेकर आधिकारिक घोषणी करेगी।

जानकारी के लिए बता दें की भारत में ज्यादातर इस कार को टैक्सी के तौर पर भी इस्तमाल किया जाता है। सूत्रों की मानें तो लोग अब परिवार के लिए यह कार लेने में संकोच कर रहे। इसी को देखते हुए कंपनी अब नए Ertiga को लॉन्च करने वाली है। तो अगर आप भी कोई कार लेने की सोच रहे है तो ये आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

LATEST POSTS:-

जया सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2020 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया का अनुभव रखती हैं। अपने करियर में ऑटो-गैजेट्स आदि पर लेख लिख चुकी हैं। फिलहाल, जया सिंह ऑटो खबरी की ऑटो न्यूज वेब साइट में बतौर लेखक काम कर रही हैं।