आ रही टाटा की नई फैमली वैन, बाथरूम, बेडरूम के साथ होगें ये शानदार फीचर्स

tata-winger-2023

भारत की कार निर्माता कंपनी टाटा जल्द ही अपनी 8 सीटर वैन को लॉन्च करने वाली है। बता दें की भारत में भी वैन कल्चर तेजी बढ़ रहा है ऐसे में सभी कंपनियां आए दिन नए-नए वैन लॉन्च कर रही है। कई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है की ये Tata Winger का नया अवतार होगा। इस बार टाटा इस वैन को एकदम प्रिमियम लुक देने वाली है, साथ ही इस बार फीचर्स भी एकदम अलग होगे। सूत्रों की मानें तो इस वान में आपको सारी सुविधा मिलेगी, मतलब साफ है की इस बार टाटा कुछ नया और हट कर करने वाली है। तो आइए आपको बताते है इस नए Tata Winger 2023 के बारे में।

TATA Winger 2023 इंजन

इस वैन में कंपनी आपको 1948cc का इंजन देगी। जो की 90 bhp की पावर और 190NM की टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। बता दें की वैन के हिसाब से यह एक दमदार इंजन होगा।

Tata Winger 2023 फीचर्स

इस बार कंपनी ग्राहकों को बिल्कुल ही प्रिमियम फीचर्स देने वाली है। बता दें की अंदर से यह वैन किसी होटल के तरह दिखेगी, इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है की कितना कुछ बदलने वाला है। वेंटिलेटेड सीट्स, सीट मसाजर, रिमोट कंट्रोल विंडो, टीवी, मिनी फ्रिज, वाशरूम जैसे फीचर्स मिलने वाले है।

Tata Winger 2023 कब होगी लॉन्च

इस वैन के लॉन्च को लेकर अभी तक कंपनी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन ये माना जा रहा है की इस वैन को कंपनी द्वारा साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

ये भी पढ़े: जापान से फीचर्स लेकर वापस लौट रही है Tata Nano Electric 2023! अगले हफ्ते लैंड होने…

Tata Winger 2023 माइलेज

नई Winger का माइलेज कितना होगा इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन सूत्रों की मानें तो इस बार माइलेज भी ज्यादा मिलने वाला है। जानकारी के लिए बता दें की पहले वाली Winger में आपको 10kmpl का माइलेज मिलता है।

Tata Winger 2023 कीमत

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस वैन की कीमत 12 लाख से 17 लाख के बीच हो सकती है। तो अगर आप भी इस वैन को लेकर छुट्टियों पर कहीं घूमना चाहते है तो आपको अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

LATEST POSTS:-

जया सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2020 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया का अनुभव रखती हैं। अपने करियर में ऑटो-गैजेट्स आदि पर लेख लिख चुकी हैं। फिलहाल, जया सिंह ऑटो खबरी की ऑटो न्यूज वेब साइट में बतौर लेखक काम कर रही हैं।