Tata Tiago 2023 को महज बुक करने पर ही दिया जा रहा 38 हजार रूपये का बोनस?

tata-tiago

मीडिल क्लास लोगों के लिए गाड़ी बना रही टाटा कंपनी ने हाल के समय में अपने काफी सारे कारों को अपडेट किया है और आगे भी कंपनी इसको लेकर काम कर रही है। वहीं, हाल ही में कंपनी ने अपनी Tata Tiago को एक नए अवतार में लॉन्च किया है। जिसे आप अपने नजदीकी शोरुम जाकर बुक करवा सकते हैं। इसे अभी बुक करने पर 38 हजार रुपये तक का डिस्कॉउट लिया जा सकता है। हालांकि, ये ऑफर इस बात पर निर्भर करता है की आप किस वेरिएंट को चुन रहे हैं। तो चलिए जानते हैं की Tata Tiago 2023 के इस नए वर्जन में क्या खास दिया जा रहा है।

पहली बार जनवरी 2020 में लॉन्च हुई Tata Tiago के CNG वेरिएंट को 2022 में पेश किया गया था, जिसे अब दुबारा नए वर्जन में पेश किया गया है। पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले CNG को अधिक पसंद किया जा रहा है, इसके पीछे तेल की बढ़ती कीमतें और CNG के साथ बेहतर माइलेज को मुख्य वजह माना जा रहा है। इस फ्यूल बेस पर गाड़ी के कुल चार वेरिएंट XE, XM, XT, और XZ+ आ रहे हैं।

अगर आप भी एक कम कीमत वाली गाड़ी लेने की सोच रहे हैं तो फिर Tata Tiago के नए मॉडल को देख सकते हैं, इसे 6.59 लाख रुपये से लेकर 9.15 लाख रुपये तक में बीच खरीदा जा सकता है। हालांकि शहरों के अनुसार कीमत में बदलाव आ सकता है। 5 सीटर Tata Tiago 2023 के आने से Hyundai Grand i10 Nios, Maruti Suzuki Wagon R, और Renault Kwid जैसी गाड़ियों को चुनौती मिलने वाली है।

ये भी पढ़ें:Maruti Wagon R की कीमतों पर फिरा पानी, 2023 के आते ही कंपनी को लगा तगड़ा…!

बता दें, 5 सीटर वाली Tata Tiago को पांच अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं, आप अधिक जानकारी के लिए टाटा मोटर्स के ऑफिशियल साइट पर जा सकते हैं, नहीं तो अपने नजदीकी शोरुम में भी इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

Latest posts:-

1 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हर्ष सिंह ऑटो खबरी को अपने कार्यों से योगदान दे रहे हैं। जिसमें हर्ष (ऑटो न्यूज़, न्यू लॉन्च, ऑटो रिव्यू, अपकमिंग वाहन, इलेक्ट्रिक गाड़िया, कार/बाइक ऑफर, इत्यादि) बीट पर काम कर रहे हैं। इनके लेखनी को ऑटो खबरी के पाठकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाले हर्ष सिंह अपने करियर में साल 2022 में SN Media ग्रुप से जुड़े। इन्होंने 9 महीनों तक विभिन्न साइटो को अपनी सेवा प्रदान की। अब ऑटो खबरी को योगदान दे रहे हैं।