अब केवल इतने रुपये में घर लेकर आएं Mahindra XUV300, जानें कितनी है नई क़ीमत

mahindra-xuv300

बड़े कस्टमर्स बेस तक अपनी पहुंच बनाने के लिए कार निर्माता कंपनियां एक के बाद के नए प्रयोग कर रही हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपनी प्रसिद्ध एसयूवी Mahindra XUV300 की कीमतों में बदलाव किया है। कुछ वेरिएंट्स की कीमत कम की गई है। अधिकांश पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमतों में कटौती की गई है। सबसे पहले आईए जानते हैं इन दोनों वेरिएंट के बारे में –

देश की फेमस ब्रैंड महिंद्रा ने XUV300 रेंज में दो नए किफायती वेरिएंट जोड़े हैं – W2 पेट्रोल वेरिएंट जिसकी शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये है और W4 पेट्रोल टर्बोस्पोर्ट सीरीज में जोड़े गए हैं, उनकी कीमत 9.29 लाख रुपये है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है। चलिए जानते हैं किस मॉडल के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे और क्या कुछ खास लेकर आने वाले हैं ये।

पहले से ज्यादा किफायती हुई Mahindra XUV300-

महिंद्रा XUV300 के W4 वेरिएंट के साथ स्पोर्टी हाई परफॉरमेंस 1.2 L mStallion TGDi पेट्रोल इंजन अब अधिक किफायती संस्करण में भी मार्केट में उपलब्ध है। यह पावरट्रेन पहले से आगे के वेरिएंट W6 के लिए विशेष था। साथ ही यह 230 एनएम के पीक टॉर्क और 96 किलोवाट की पावर के साथ केवल पांच सेकंड में 0-60 किमी/घंटा की गति प्रदान करता है। इससे एक बात साफ है की रफ़्तार का पूरा मजा मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें: 11 अगस्त को लॉन्च होगी Marvel Edition की TVS Raider 125, जानें क्या हो सकते हैं बदला

Mahindra XUV300 में ये मिलेंगी खासियत-

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडलों पर सनरूफ के साथ W4 वेरिएंट लाइन को बढ़ाया है। नए एंट्री-लेवल W2 वैरिएंट की शुरुआत के साथ XUV300 रेंज की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये से होती है, जो कि पहले 8.65 लाख रुपये थी। वहीं ऑटोशिफ्ट गियर के साथ W8(O) टर्बो डीजल वेरिएंट की कीमत 14.59 लाख रुपये तक जाती है।

बता दें कि XUV300 डीजल और पेट्रोल इंजन विकल्पों में मैनुअल ट्रांसमिशन और एडवांस ऑटो शिफ्ट तकनीक के साथ उपलब्ध है। यह एसयूवी अपने सेगमेंट में हाई फ्यूल एफिशिएंसी का दावा करती है और इसमें सभी 4-डिस्क ब्रेक और डुअल-जोन ऑटोमैटिक एसी जैसी कई फर्स्ट-इन-सेगमेंट सुविधाएं शामिल हैं। इस पांच सीट वाले एसयूवी में विशाल इन-कैबिन स्पेस और मजबूत डिजाइन उपलब्ध है।

Latest posts:-

जया सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2020 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया का अनुभव रखती हैं। अपने करियर में ऑटो-गैजेट्स आदि पर लेख लिख चुकी हैं। फिलहाल, जया सिंह ऑटो खबरी की ऑटो न्यूज वेब साइट में बतौर लेखक काम कर रही हैं।