आधे रास्ते से लीक हुए Honda Shine 100 के फीचर्स, शोरूम पहुंचने पर सीधे नहीं होगी…

honda-shine-100

Honda motorcycle and scooter India (HMSI) की सबसे चर्चित बाइक Honda Shine 100 के शोरूम पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चूका है। ये बाइक ऑनलाइन भी बुक की जा सकती है और ऑफ़लाइन भी। अगर आप भी अपने लिए एक कम कीमत वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो Honda Shine 100 को बुक कर सकते हैं। बात फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की है तो इसकी सभी जानकारियां साझा कर दी गई हैं। आइए जानते हैं इसमें मिलने वाली खूबियों के बारे में।

Honda Shine 100 स्पेसिफिकेशन

Honda Shine 100 में 98.98 cc का 4 stroke, SI Engine दिया गया है, इसमें 7500 rpm पर 5.43 kW की पावर और 5000 rpm पर 8.05 N-m का टॉर्क देने की क्षमता मौजूद है। इसमें PGM-FI एडवांस फ्यूल सिस्टम दिया गया है इसके अलावा मल्टीप्लेट वेट क्लच के साथ 4 गियर बॉक्स दिए जा रहे हैं। बाइक की लंबाई चौड़ाई और ऊंचाई क्रमशः 1955mm, 754mm और 1050mm है, इसके साथ व्हील बेस की लंबाई 1245mm और ग्राउंडक्लीयरेंस 168mm है। लंबे सफर को आसान बनाने के लिए बाइक में 9 लीटर का फ्यूल टैंक दिया जा रहा है। दावे के मुताबिक Shine 100, 65kmpl माइलेज देने में सक्षम है। ऐसे में इसके फ्यूल टैंक को फुल करने पर 585 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकती है।

बाइक के दोनो टायर ट्यूब वाले हैं, जिसमें फ्रंट का साइज 2.75-17 41P और रियर का साइज 3.00-17 50P है। जहां तक बात ब्रेक की है तो फ्रंट में 130mm का ड्रम और रियर में 110mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है, इससे सफर काफी सुरक्षित हो जाता है। डायमंड कट एलाय व्हील पर आने वाली Shine 100 के फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में ट्विन सस्पेंशन दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Hyundai EXTER: मात्र 11 हजार में अपने नाम करें 26 सेफ्टी फीचर्स लेकर आने वाली CUV

Honda Shine 100 राइवल्स

Honda Shine 100 के आने से भारतीय बाइक मार्केट में Hero Splendor, Bajaj Platina और Tvs Sports जैसी बाइक को टक्कर मिलेगी। जानकारों के कम्यूटर बाइक सेगमेंट और भी टफ होने जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा नुकसान हीरो स्प्लेंडर को हो सकता है, ऐसा इसलिए क्योंकि 100 सीसी सेगमेंट में हीरो की स्प्लेंडर बाइक ही सबसे अधिक बिकती है और हीरो मोटरकॉप बिलकुल नहीं चाहेगी की उसका मार्केट खराब हो।

Latest posts:-

जया सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2020 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया का अनुभव रखती हैं। अपने करियर में ऑटो-गैजेट्स आदि पर लेख लिख चुकी हैं। फिलहाल, जया सिंह ऑटो खबरी की ऑटो न्यूज वेब साइट में बतौर लेखक काम कर रही हैं।