Maruti Fronx में मिलने वाले दोनों इंजन के पावर और टॉर्क सहित फीचर्स हुए वायरल, 308 लीटर…

fronx-2023

पिछले दिनों भारत में लॉन्च हुई Maruti Fronx सुर्ख़ियों में बनी हुई है और कहीं-कहीं ये सुनने को मिल रहा है की कार के लिए 10 महीने की वेटिंग चल रही है। इस बात में कितनी सच्चाई है ये आपको आगे पता लगने वाली है, लेकिन उससे पहले हम आपको इस कार के कुछ बेसिक फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Maruti Fronx पॉवरट्रेन

Maruti Fronx को दो अलग-अलग इंजन के साथ लॉन्च किया गया है, इसमें एक 1197cc का 1.2L Dual Jet, Dual VVT है और दूसरा 998cc का 1.0L Turbo Boosterjet, ये दोनों ही इंजन अलग-अलग पावर और टॉर्क के साथ आते हैं। fronx के 1.2L Dual Jet, Dual VVT इंजन में 6000rpm पर 66 kW की पावर और 4400rpm पर 113nm का टॉर्क देने की क्षमता है, इसके साथ 5MT/5AMT ट्रांसमिशन मिलता है। जबकि 1.0L Turbo Boosterjet में 5500rpm पर 73.6 kW की पावर और 2000-4500rpm पर 147.6nm का टॉर्क देने की ताकत मौजूद है, इसमें 5MT/6AT ट्रांसमिशन दिया गया है। दोनों ही गाड़ियों में 37 लीटर का फ्यूल टैंक दिया जा रहा है, ये आपको लंबी दूरी तय करने में सहायता करने वाला है।

Maruti Fronx के दोनों मॉडल्स के अगले टायर में डिस्क और पिछले टायर में ड्रम ब्रेक दिया गया है, इसके साथ इनका सस्पेंशन भी एक जैसा है। कार के फ्रंट में MacPherson Strut और रियर में Torsion Beam सस्पेंशन मिलता है। दोनों मॉडल्स में 308 लीटर का बूटस्पेस मिलता है, इसके साथ इनकी लंबाई, चौड़ाई और उंचाई भी एक समान 3995mm, 1765mm और 1550mm है।

ये भी पढ़ें: लॉन्च के बाद ही सामने आई Tata Nexon Red Dark की सच्चाई, फीचर्स लीक नहीं होते तो…

पांच अलग-अलग वैरिएंट्स (SIGMA 1.2L MT, DELTA 1.2L MT/AMT, DELTA+ 1.2L MT/AMT & 1.0L TURBO MT, ZETA 1.0L TURBO MT/AT और ALPHA 1.0L TURBO MT/AT) में आने वाली Maruti Fronx में फीचर्स थोड़े अलग हैं, कुछ फीचर्स सभी वैरिएंट्स में मिल जाते हैं। Roof End Spoiler, स्किड प्लेट्स (Skid Plate), Wheel arch, Side Door, Underbody Cladding, रूफ गार्निश (Roof Garnish), Shark Fin Antenna, Dual-Tone Plush Interiors, Premium Fabric Seat, Flat Bottom Steering Wheel, Keyless Entry System, Rear Foldable Seats, Adjustable Seat Headrest , Power windows, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (Automatic Climate Control), Rear AC Vents, गियर शिफ्ट इंडिकेटर (Gear Shift Indicator), Electronic Stability Program, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स (Dual Front Airbags), Reverse Parking Sensors, All 3-Point ELR Seat Belts और Rear Defogger जैसी खूबियां कार के सभी वैरिएंट्स में मिल जाती हैं।

Maruti Fronx को लेकर 10 महीने वेटिंग वाली बात अफवाह है, आप कम से कम समय में कार खरीद सकते हैं।

Latest posts:-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।