Kinetic Luna EV Moped के रूप में धमाल मचाने आ रहा भारत में, एक चार्ज में देगी इतने की माइलेज!

Kinetic Luna Electric Moped Launch This Year

50 साल पहले भारत में कार और बाइक मध्यम वर्गीय परिवार के लिए बहुत बड़ी किफायती वस्तुएं हुआ करती थी। अमीरों के घरों में ही कार और दोपहिया वाहन नजर आते थे। उस समय कार केवल सम्पन्त्ता का प्रतीक हुआ करती थी। काइनेटिक (Kinetic) पहली ऐसी कंपनी थी जो मध्यम वर्ग के लोगों को किफायती दाम पर दोपहिया वाहन उपलब्ध कराये थे।

लूना काइनेटिक कंपनी द्वारा निर्मित की गई मोपेड थी जो उस वक्त महज 2 हजार रुपये में मिलती थी। कई भारतीय लोगों ने इस मोपेड को उस समय खरीदा और इस्तेमाल किया था। इस मोपेड को पहली बार 1972 में भारतीय बाजार में पेश किया गया था। इस काइनेटिक लूना को केवल 50cc इंजन के साथ विकसित किया गया था। लूना मोपेड को मूल रूप से पियाजियो सियाओ नामक कंपनी द्वारा पेटेंट कराया गया था। बाद में इसे काइनेटिक द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया था। करीब 22 साल बाद यानी साल 2000 में इस मोपेड का प्रोडक्शन बंद कर दिया गया था। जिसके बाद लोग इस मोपेड का नाम भूल गए थे। अब काइनेटिक कंपनी ने इस लूना मोपेड को दोबारा भारतीय बाजार में उतारने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़े: – ये Electric Cycle सिंगल चार्ज में 40 Km का देती है रेंज, कीमत सिर्फ 13 हजार!

काइनेटिक कंपनी की सहायक कंपनी काइनेटिक ग्रीन एनर्जी एंड पावर सॉल्यूशंस ने लूना को इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में लॉन्च करने का फैसला किया है। काइनेटिक इंजीनियरिंग इस लूना ई-स्कूटर के लिए मुख्य चेसिस, स्टैंड, साइड स्टैंड, स्विंग आर्म एक्सेसरीज़ बना रही है, जिसे उम्मीद लगाया जा रहा है की २०२३ में काइनेटिक लूना EV मोपेड लांच हो सकता है.

काइनेटिक ग्रीन एनर्जी ई-लूना के लिए मोटर और अन्य जरूरी कंपोनेंट बना चुकी है। काइनेटिक कंपनी ने देश में उपभोक्ताओं की मांग को पूरा करने के लिए प्रति माह 5 हजार Luna EV Moped का उत्पादन करने के लिए एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। साथ ही इसके लिए काइनेटिक इंजीनियरिंग लिमिटेड ने पेंटिंग और अन्य निर्माण के लिए फैक्ट्री स्थापित की हैं और Kinetic Luna EV Moped के निर्माण के लिए पहले चरण के रूप में 3 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

मीडिया से बात करते हुए काइनेटिक इंजीनियरिंग लिमिटेड के एमडी अजिंक्य फिरोदिया ने Kinetic ई-लूना को बाजार में जल्द लाने की बात कही है। उन्होंने कहा की लूना की विरासत का हिस्सा बनकर हमें बहुत गर्व है! कंपनी प्रति दिन लूना मोपेड की 2000 (इकाइयां) बनाने का लक्ष्य ले रही है। कंपनी के सीईओ ने कहा की हमें यकीन है कि ई-लूना अब नए अवतार में अच्छा प्रदर्शन करेगी, साथ ही नए लुक और इलेक्ट्रिक अवतार में भारतीय लोग इसे खूब पसंद करेंगे साथ ही इस मोपेड का कीमत भी कम होने वाली जो युवाओं को आकर्षित कर सकता है.

Latest Post-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।