15 मई से शुरू होने वाली है MG Comet EV की बुकिंग, 1 लाख किमी की वारंटी…

mg-comet-ev

पिछले महीने लॉन्च हुई देश की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कारों में से एक MG Comet EV के बारे में कुछ और बेसिक सुचना सामने आ रही है। कंपनी की ओर से जारी की गई एक रिपोर्ट में कार की कीमत से लेकर बुकिंग और डिलीवरी तक की जानकारी दी जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक MG Comet EV को तीन अलग-अलग वैरिएंट्स (Pace, Play, Plush) में उतारा जा रहा है। इसमें Pace वेरिएंट को सबसे बेसिक रखा गया है, ये 7.98 लाख रुपये की शरुआती एक्स-शोरूम कीमत में आएगा। दूसरे वेरिएंट Play को 9.28 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में खरीद सकते हैं। MG Comet EV के तीसरे और टॉप मॉडल यानी Plush के लिए 9.98 लाख रुपये देने होंगे।

MG Comet EV सर्विस

MG Comet EV की लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई क्रमश: 2974mm, 1505mm और 1640mm है। कार का व्हील बेस 2010mm लंबा है। कार के साथ 1 लाख किलोमीटर या 3 साल की वारंटी, 3 लेबर फ्री सर्विस और 1.2 लाख किलोमीटर बैटरी पैक वारंटी मिल रही है। MG Comet EV में लगा मोटर 110nm का टॉर्क और 42bhp की पावर देने की क्षमता लेकर आ रहा है।

MG Comet EV रेंज/बैटरी

कंपनी द्वारा किए दावे के मुताबिक MG Comet EV को एक बार फुल चार्ज करने पर 240 किलोमीटर तक की दूरी तय हो सकती है, यानी की आपको 240km की रेंज मिलने वाली है। जहां तक बात चार्जिंग टाइम को लेकर है, तो इसके लिए कम से कम 7 घंटे का समय लगने वाला है। IP67 रेटिंग के साथ 17.3kwh की बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत है। 4 सीटर MG Comet EV में बूटस्पेस काफी छोटा दिया जा रहा है, सामान रखने के लिए बेहद ही कम जगह दी गई है।

ये भी पढ़ें:फैक्ट्री से निकली Honda Shine 100, 5 साल की वारंटी के साथ 585km माइलेज के लिए…

MG Comet EV बुकिंग

अगर आप भी एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो MG Comet EV को चेक कर सकते हैं। कार की बुकिंग इसी महीने की 15 तारीख से शुरू होने वाली है और 22 मई से डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी। कंपनी का दावा है की ये कार तीन साल बाद बेचने पर भी अपनी वास्त्विक कीमत का 60% देकर जाएगी। जानकारों के मुताबिक MG Comet EV के आने से Tata Tiago ev को टक्कर मिल सकती है।

Latest posts:-

1 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हर्ष सिंह ऑटो खबरी को अपने कार्यों से योगदान दे रहे हैं। जिसमें हर्ष (ऑटो न्यूज़, न्यू लॉन्च, ऑटो रिव्यू, अपकमिंग वाहन, इलेक्ट्रिक गाड़िया, कार/बाइक ऑफर, इत्यादि) बीट पर काम कर रहे हैं। इनके लेखनी को ऑटो खबरी के पाठकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाले हर्ष सिंह अपने करियर में साल 2022 में SN Media ग्रुप से जुड़े। इन्होंने 9 महीनों तक विभिन्न साइटो को अपनी सेवा प्रदान की। अब ऑटो खबरी को योगदान दे रहे हैं।