541km रेंज वाली Kia EV9 के आने से बंद होने Tesla के लिए सभी दरवाजे! 15 मिनट में…

Kia EV9

किआ कंपनी की Kia EV9 इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बेस्ड है।इसमें आपको दमदार लाइटिंग तकनीक देलकने को मिलेगी। अगर अब इसे एक बार चार्ज तो ये आपको 541 किमी की रेंज देगी। इसका केबिन भी कुछ कम नहीं। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद भारतीय बाजार में किआ ने अपनी Kia EV9 एसयूवी को लॉन्च कर ही दिया। जिसे इस साल 2023 की शुरुआत में kia ने ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था।

कंपनी के द्वारा प्रोडक्शन-स्पेक मॉडल में कुछ बदलाव किये गए है। तीन रो वाली ये एसयूवी कई बेहतरीनफीचर्स के साथ आती है। EV9 कंपनी का नया फ्लैगशिप हो सकता है। चलिए जानते है क्या है इसमें खासियत।

Kia EV9 लाइटिंग: किआ ईवी9 एक दमदार लाइटिंग तकनीक के साथ आपको नजर आएगी, जिसे मार्किट में डिजिटल टाइगर फेस कहा जाता है। इस कार में आपको फ्रंट ग्रिल पर नई लाइटिंग स्कीम मिलती है। Kia EV9 में ट्विन वर्टिकल एलईडी हेडलैम्प्स के पास एक क्यूब लैंप्स के डुअल क्लस्टर हैं जो एनिमेटेड लाइटिंग पैटर्न बनता है। कंपनी की और से ये भी दवा है कि EV9 में आप डिजिटल टाइगर फेस के डिजाइन को बदल भी सकते हैं।

Kia EV9 प्लेटफार्म: Kia EV9 इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बेस्ड है, जिसे Hyundai Ioniq 5 के साथ साझा किया गया है। इसमें122 इंच का व्हीलबेस है और इसकी लंबाई 197 इंच हो सकती है।

Kia EV9 केबिन फीचर्स: Kia EV9 के केबिन में आपको कई दमदार फीचर्स मिल सकता है। Kia EV9 डिजिटल स्क्रीन है जो ड्राइवर की सीट से बीच तक फैली है। इसके अलावा भी कई खासियतइसमें है। ईवीजो सात और छह-सीटर में आती है। इसमें आपको कैमरा 180 घूमता दिखेगा। इस ऑप्शन का इस्तेमालआप तब कर सकते है जब ईवी चार्ज हो रही है।

ये भी पढ़ें:बाइक वर्ल्ड में आने वाला है तूफान जल्द आने वाली है Bajaj की NS160 और NS200, अभी जाने फीचर

Kia EV9 ADAS: भारतीय मार्किट में किआ ईवी9 आपको जीटी-लाइन एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (एडीएएस) के नजर आएगी। इसमें आपको हाईवे ड्राइविंग पायलट मिलता है जिस वजह से ये आपको हैंड्स-फ्री ड्राइव करने की अनुमति देती है। इसका एडीएएस 15 सेंसर के साथ काम करता है, जिसमें 360 डिग्री कैमरे का इस्तेमाल भी आप कर सकते है।

Kia EV9 पावरट्रेन: किआ कंपनी ने बताया की अगर आप Kia EV9 को एक बार चार्ज करते है तो ये 541 किमी की रेंज देती है। इसमें आपको 150 kW इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है जो EV को 9.4 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड देता है। किआ कंपनी का दावा है कि ईवी9 केवल 15 मिनट की चार्जिंग में 239 किमी तक जा सकती है

Latest posts:

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।