Skoda Kushaq Onyx Plus और Skoda Slavia Ambition Plus के बीच क्या है अंतर, यहां जान लीजिए

skoda-kushaq-onyx-plus

आज जर्मन कार निर्माता Skoda ने अपनी Kushaq SUV और Slavia sedan के नए वेरिएंट को पेश कर दिया हैं। जहां कुशाक को ओनिक्स प्लस नाम से एक वेरिएंट मिलेगा तो वहीं स्लाविया को एम्बिशन प्लस वेरिएंट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक त्योहारी कीमत इन दोनों नए वेरिएंट पर एक्सचेंज लाभ और सीमित अवधि के लिए ख़ास कॉर्पोरेट प्लान की पेशकश की जाएगी। इसके अलावा इन वेरिएंट्स के साथ अतिरिक्त कीमत पर भी विशेष क्रोम पैकेज और एक्सेसरीज भी पेश की जाती हैं। तो आज इनके बारे में पूरी जानकारी बताने जा रहे हैं। चलिए एक एक करके जानते हैं की क्या खास लेकर आती है ये कार और क्या है इनकी कीमत।

Skoda Kushaq Onyx Plus

Skoda Kushaq Onyx Plus की बात करें तो इसका एक्स-शोरूम प्राइस 11.59 लाख रुपये है। वहीं इस वेरिएंट में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। साथ ही इसमें विंडो क्रोम गार्निश, 16 इंच के अलॉय व्हील, फ्रंट ग्रिल रिब्स के लिए क्रोम फिनिशिंग और ट्रंक गार्निश जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। वहीं यह कार कैंडी व्हाइट और कार्बन स्टील कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकेगी। आप भी इसकी ओर आकर्षित होने वाले हैं।

Skoda Slavia Ambition Plus

इसके बाद अगर Skoda Slavia Ambition Plus की बात करें तो इसकी कीमत कंपनी की ओर से 12.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखने की बात सामने आ रही है और इसमें 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलेगा जो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड मैनुअल के साथ देखने को मिलेगा। इसके फीचर्स में फ्रंट ग्रिल, लोअर डोर, ट्रंक गार्निश के साथ ही इन-बिल्ट डैश कैम के लिए क्रोम फिनिशिंग शामिल किया गया है। साथ ही सभी मौजूदा रंग विकल्पों में स्लाविया एम्बिशन प्लस उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ें: 2023 Hyundai Venue भारत में लॉन्च हुई, अपने सेगमेंट में ADAS हासिल करने वाली पहली कार बनी

जानकारी के अनुसार स्कोडा कुशाक और स्लाविया दोनों MQB-AO-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं। यह कंपनी के 2.0 प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं और दोनों ही कारों में बड़े 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी मिलते हैं। ये 150 एचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जेनरेट करते हैं। हालांकि, पेश किए गए नए वेरिएंट केवल छोटे 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ ही उपलब्ध होते हैं।

Latest posts:-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।