एक झटके में 30,000 रुपये सस्ती हुई Mahindra THAR, देखें ऑफर की डिटेल्स

mahindra-thar

महिंद्रा की थार (Mahindra THAR) को कौन ही है जो इसको पसंद नहीं करता। बहुत से लोगों की ड्रीम कार होती है। लोग इसको खरीदने के लिए अपने कई सपनों के साथ सैक्रिफाइस करते हैं। अगर आप अपने लिए महिंद्रा थार खरीदना चाहते हैं तो कंपनी इस समय आपको एक सुनहरा गोल्डन चांस दे रही है। जी हां आपको बता दें इस समय इस कार पर बंपर ऑफर मिल रहा है चलिए इसके बारे में अधिक जानकारी देते हैं।

महिंद्रा थार डिस्काउंट ऑफर जुलाई 2023

आपको बता दें वाहन निर्माता कंपनी पेट्रोल और डीजल था पर सीधे 30,000 तक की बंपर छूट दे रही है। हां यह ऑफर सिर्फ जुलाई तक ही सीमित है। अगर आप अपने लिए एक नई थार खरीदना चाहते तो इसी महीने बुक करवा ले और 30,000 सस्ती आपको यह कार मिल जाएगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर आप अभी इस कार को बुक करते हैं तो इसकी डिलीवरी मिलने एक साल या फिर उससे भी अधिक समय लग सकता है। बुकिंग के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप नजदीकी शोरूम विजिट कर सकते हैं।

कीमत

भारतीय बाजार में स्थान की कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं। जो 16 लाख 50 हजार एक्स-शोरूम के आस-पास तक जाती है। आपको बता दें हाल के दिनों में इस कार की कीमत में 50 हजार तक की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद से ये और महंगी हो गई है, नई कीमतों की सटीक जानकारी महिंद्रा एंड महिंद्रा की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: लॉन्च के एक महीने बाद ही अपडेट होने जा रही है Maruti Jimny? ये रही पूरी खबर

कलर ऑप्शन

इस कार में आपको 6 कलर ऑप्शन मिलते हैं अगर आप कलर के शौकीन है तो इसमें नेपोली ब्लैक, रेड रेज, गैलेक्सी ग्रे, एक्वामरीन, एवरेस्ट व्हाइट और ब्लेजिंग ब्रॉन्ज शामिल हैं। इन कलर्स के कारण थार को अधिक पसंद किया जाता है।

इंजन

भारतीय बाजार में जिस तरीके से एसयूवी की डिमांड दिन पर दिन बढ़ते जा रही है इसी तरीके से महिंद्रा थार एसयूवी को सबसे अधिक पसंद भी किया जाता है इस कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 226mm है। इसमें इंजन 2.0 लीटर पेट्रोल, 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलता है। इसमें सेफ्टी के तौर पर 2 एयरबैग मिलता है। अगर आपको ऑफ रोडिंग पसंद है तो आप इसे खरीद सकते हैं।

Latest posts:-

आशीष राज पिछले 7 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले आशीष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटेो खबरी में बतौर डेस्क इंचार्ज कार्यरत हैं। नोएडा के ISOMES से पढ़ाई के बाद न्यूज24 जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , बीबीसी और फर्स्टपोस्ट जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस कर चुके है। आशीष ऑटो के आलावा राजनीति, देश, दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। आशीष ने 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव को अकेले बाइक से कवर किया हैं।