लॉन्च के एक महीने बाद ही अपडेट होने जा रही है Maruti Jimny? ये रही पूरी खबर

maruti-jimny-update

Maruti Jimny Update: मारुति सुजुकी मोटर कंपनी ने अपनी नई नवेली लॉन्च हुई Jimny को लेकर एक बड़ा अपडेट करने जा रही है। यह बात हम नहीं बल्कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा पिछले कई दिनों से कहा जा रहा है कि जबसे Jimny की लॉन्चिंग हुई है, तब से इसकी रिव्यू में कुछ चीजों को लेकर ग्राहक बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। अब बताया जा रहा है कि कंपनी ने इस बात पर खासा ध्यान दिया है और इसे बहुत जल्द अपडेट कर सकती है। दरअसल, कुछ रिव्यु में दिखाया गया था कि कार के एलॉय व्हील्स उतने अच्छे नहीं थे जितना की सोचा गया था।

लेकिन माना जा रहा है कि बहुत जल्द कंपनी इसे अपडेट कर सकती है। हालांकि इसको लेकर के अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल, आगे की खबर में हम आपको इस अपडेट में आने वाली सभी चीजों के बारे में बताएंगे।

Maruti Jimny Update की इंजन

मौजूदा कार के तरह इसमें भी आप को एक पेट्रोल इंजन ऑफर किया जा सकता है, जो कि 1462 सीसी की है। इसके साथ ही यह कार आपको ऑटोमेटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन के साथ देखने को मिल सकता है। इस कार की ग्राउंड क्लीयरेंस इसको खास बना सकती है। जो कि 210 mm से अधिक हो सकती है।

Maruti Jimny Update की माइलेज

कंपनी के सूत्रों की माने तो इस नए अपडेट के साथ भी इसकी माइलेज इसके वेरिएंट पर अब निर्भर कर सकती है। लेकिन फिलहाल माना जा रहा है कि इसकी माइलेज लगभग 16-17 kmpl तक की हो सकती है। साथ ही इसमें आपको लगभग 40 लीटर का फ्यूल टैंक ही देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: 62 का माइलेज देती है BMW की ये कार, देखें दूसरे नंबर पर कौन है काबिज

Maruti Jimny Update की फीचर्स

इस नए अपडेट के साथ भी कुछ खास फीचर्स के मद्देनजर इसमें आपको 4×4 रेश्यो गियरबॉक्स, हैडलाइट वॉशर, और 9 इंच के डिस्पले जैसी चीजें देखने को मिल सकती है। वहीं, आगे पॉवर स्टियरिंग, पावर विंडोज फ्रंट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयर कंडीशनर, ड्राइवर एयरबैग, पैसेंजर एयरबैग, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील और व्हील कवर जैसे कुछ और फीचर्स जोड़ी जाएंगी।

Maruti Jimny Update की कीमत

कंपनी के कार की नई अपडेट की कीमत भी इसके मौजूदा कार के आस-पास हो सकती है। यानी कि इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 12.50 लाख रुपए हो सकती है।

Latest posts:-

आशीष राज पिछले 7 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले आशीष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटेो खबरी में बतौर डेस्क इंचार्ज कार्यरत हैं। नोएडा के ISOMES से पढ़ाई के बाद न्यूज24 जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , बीबीसी और फर्स्टपोस्ट जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस कर चुके है। आशीष ऑटो के आलावा राजनीति, देश, दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। आशीष ने 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव को अकेले बाइक से कवर किया हैं।