Thar, Bolero समेत 5 मॉडल्स पर Mahindra दे रही भारी छूट, नए साल पर 52000 रुपए तक की छूट

mahindra car discount offers april 2023

भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अप्रैल में अपने कई प्रमुख एसयूवी (SUV) मॉडलों पर आकर्षक छूट की घोषणा की है। Mahindra Thar, XUV300, Bolero, Bolero Neo SUV और Marazzo MPV मॉडल्स पर 51,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। हालांकि, अलग-अलग एरिया और डीलरशिप के आधार पर छूट की राशि कम या ज्यादा हो सकती है। इसलिए हम सलाह दे रहे है कि महिंद्रा की गाड़ी खरीदने से पहले आप अपने नजदीकी शोरूम में डिस्काउंट ऑफर की जांच कर लें।

ध्यान देने वाली बात है की महिंद्रा ने Mahindra XUV700, Scorpio-N, Scorpio Classic और XUV400 को छूट से बाहर रखा है। XUV300 और Bolero Neo SUVs पर सबसे ज्यादा 53,000 रुपए तक डिस्काउंट मिल रहा है। इन डिस्काउंट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और फ्री एक्सेसरीज पैक शामिल हैं।

महिंद्रा थार (Mahindra Thar)

Mahindra इस पूरे महीने थार के फोर-व्हील ड्राइव संस्करण पर 41,000 रुपये की नकद छूट दे रही है। पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में ऑफर लागु है। महिंद्रा थार के AX(O) और LX फोर व्हील ड्राइव मॉडल में 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलता है। दोनों मॉडल 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प के साथ आती हैं।

महिंद्रा बोलेरो नियो (Mahindra Bolero Neo)

Best Deal Discount Offer on Mahindra Cars

वर्तमान में महिंद्रा बोलेरो नियो (Mahindra Bolero Neo) शहरी सड़कों पर ड्राइविंग के लिए उपयुक्त कार मॉडल है। साथ ही महिंद्रा के तरफ से 37,000 रुपये से 48 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है, और विकल्प के तौर पर आप 14,000 रुपये का एक्सेसरी पैकेज भी चुन सकते हैं। इसके अलावा कुछ वेरिएंट्स पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है।

महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero)

Mahindra ने बोलेरो पर भरी छूट की घोषणा की है। महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) B4, B6 और B6(O) वेरिएंट्स कार पर डिस्काउंट मिल रहा है। बी4 पे 6,856 रुपये का नकद डिस्काउंट और 15,000 रुपये की मुफ्त एक्सेसरीज मिल रहा है। B6 वैरिएंट पे 10,000 रुपये की नकद छूट के साथ समान ऑफर मिल रहा है। वहीं, टॉप मॉडल B6(O) वेरिएंट पर 39,400 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये की एक्सेसरीज फ्री मिल रही है।

महिंद्रा एक्सयूवी 300 (Mahindra XUV300)

Mahindra ने फिलहाल सब कॉम्पैक्ट XUV300 SUV के डीजल वेरिएंट पर 41,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट देने की घोषणा की है। साथ ही 14,000 रुपये का मुफ्त एक्सेसरी पैकेज भी देने का घोसड़ा किया है। Mahindra XUV300 पर कुल 52,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।

महिंद्रा मराज़ो (Mahindra Marazzo)

अप्रैल में तीन पंक्तियों वाली Mahindra Marazzo MPV आकर्षक छूट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फिलहाल इस कार पर 31,200 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। दूसरे मॉडल्स की तरह इसमें भी 10,000 रुपये की एक्सेसरीज फ्री मिलती हैं।

Latest Post-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।