यहां मोटरसाइकिल के दाम में मिल रही कार, तो क्यों जाए शोरूम, जल्दी करें

second-hand-car

बारिश के मौसम में दोपहिया वाहनों से ऑफिस जाना बहुत कठिनाई भरा होता है। इसीलिए हर लोग सोचते हैं कि काश मेरे पास एक चार पहिया वाहन होता। लेकिन सैलरी कम होने के कारण वह बस सोच कर ही रह जाते हैं। क्योंकि उन्हें पता नहीं होता है कि एक मोटरसाइकिल के दाम में चार पहिया वाहन भी आ सकता है। भले ही यह गाड़ियां नई नहीं होती है लेकिन इनका फील बिल्कुल नया वाला होता है। दरअसल, अब कई ऐसे ऑनलाइन साइट्स आ गए हैं जो सेकंड हैंड गाड़ियों को महज कम कीमत में देती है। आज की खबर में हम आपको इन्हीं कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप महज एक मोटरसाइकिल के दाम में खरीद सकते हैं।

Maruti Suzuki Alto

सेकंड हैंड Alto आपको 80,000 की शुरूआती कीमत में देखने को मिलती है। इसके साथ ही जैसे-जैसे हम आगे बढ़ते हैं, वैसी ही इसकी कीमत भी आगे बढ़ती है। बता दें, इस कार में आपको 998 cc की इंजन देखने को मिल जाती है। इसके साथ ही यह कार 20 kmpl तक की माइलेज देने में सक्षम मानी जाती है।

Renault Kwid

सेकंड हैंड Renault Kwid आपको लगभग 1 लाख रूपये की शुरूआती कीमत में देखने को मिलती है। इसके साथ ही इस कार में आपको 999 cc की इंजन दी जाती है। वहीं, यह कार आपको फिलहाल 21 kmpl तक की माइलेज देने में सक्षम है।

ये भी पढ़े: Alto k10 H1 Tour के आते ही शोरूम में लगेगी भीड़, पुलिस का इंतजाम करने पर ही बनेगी…

Tata Tiago

Tata की करों को मजबूती के मद्देनजर काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि मार्केट में यह कार काफी डिमांड में रहती है। फिलहाल, यह कार सेकंड हैंड आपको लगभग 90,000 हजार रूपये की आती है। वहीं, इस कार में आपको 1198 cc की इंजन देखने को मिलती है। साथ ही यह कार लगभग 19 kmpl की माइलेज देने में सक्षम मानी जाती है।

Maruti Suzuki Wagno-R

सेकंड हैंड Maruti Suzuki Wagno-R आपको करीब 100,000 रूपये की शुरूआती कीमत में देखने को मिलती है। इसके साथ ही जैसे-जैसे अच्छी कंडीशन वाली गाड़ियों के तरफ आगे बढ़ते हैं, वैसी ही इसकी कीमत भी आगे बढ़ती है। बता दें, इस कार में आपको 1198 cc की इंजन देखने को मिल जाती है। इसके साथ ही यह कार 18 kmpl तक की माइलेज देने में सक्षम मानी जाती है।

कहां मिलेगी पुरानी कारें

पुरानी कारें आपको कुछ सेकंड हैंड गाड़ी बेचने वाली वेबसाइट जैसे Cars24 और OLX पर मिल जाती है। इसके साथ ही आप पुरानी गाड़ी बेचने वाले कुछ डीलर के शॉप पर जाकर भी इसे खरीद सकते हैं।

LATEST POSTS:-

1 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हर्ष सिंह ऑटो खबरी को अपने कार्यों से योगदान दे रहे हैं। जिसमें हर्ष (ऑटो न्यूज़, न्यू लॉन्च, ऑटो रिव्यू, अपकमिंग वाहन, इलेक्ट्रिक गाड़िया, कार/बाइक ऑफर, इत्यादि) बीट पर काम कर रहे हैं। इनके लेखनी को ऑटो खबरी के पाठकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाले हर्ष सिंह अपने करियर में साल 2022 में SN Media ग्रुप से जुड़े। इन्होंने 9 महीनों तक विभिन्न साइटो को अपनी सेवा प्रदान की। अब ऑटो खबरी को योगदान दे रहे हैं।