Top 3 Scooter: भारत में बिकने वाले तीन स्कूटर्स से डरता है पाकिस्तान, फीचर्स ही इतने तगड़े हैं

top-3-scooter

चाहे कोई कितनी भी बाइक पर चल ले लेकिन हर भारतीय के घर में एक स्कूटर जरूर होता है। काफी सारे कंपनियों के स्कूटर इस मार्केट में मौजूद हैं। ऐसे में हम आपके लिए इन सभी में से Top 3 Scooter चुन कर लाये हैं। आगे हम आपको इन स्कूटर्स की हर एक अहम जानकारी देने वाले हैं। इसीलिए अगर आप भी कभी भविष्य में स्कूटर लेने का विचार कर रहे हैं तो उसके पहले इस खबर को एक बार जरूर पढ़ ले। इस खबर के माध्यम से आपको अपनी मनपसंद स्कूटर चुनने में मदद मिलेगी।

  1. Honda Activa 6g

स्कूटर की दुनिया में होंडा की एक्टिवा सबसे फेमस दोपहिया गाड़ियों में से एक है। यह एक ऐसी स्कूटर है जिन पर लोग आंख बंद करके भरोसा करते हैं। तो आइए इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में आज आपको बता दें। इस स्कूटर में आपको 109.51 cc का इंजन देखने को मिलता है, जो कि 7.84 PS की पावर और 8.90 का टॉर्क जनरेट करता है।

वहीं, कंपनी के दावों के अनुसार Honda Activa 6g 50 kmpl तक की माइलेज दे सकती है। फिलहाल इसके बाजार में तीन वेरिएंट मौजूद है। हर एक वेरिएंट की कीमत अलग-अलग है। जिसमें बेसिक की कीमत 75,347 रूपये (एक्स शोरूम प्राइस) और हाई मॉडल की कीमत 81,347 रूपये (एक्स शोरूम प्राइस) है।

  1. TVS NTORQ 125

टीवीएस कि यह स्कूटर स्पोर्ट्स मॉडल पर बनाई गई है, इसलिए आज के जनरेसन को काफी पसंद आ रही है। TVS NTORQ में आपको 124.8 cc का इंजन देखने को मिल जाता है, जो कि 9.38 PS की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह स्कूटर आपको 85000 रूपये से लेकर 1.04 लाख तक की एक्स शोरूम कीमत पर मिलती है। वहीं,  माइलेज की बात की जाए तो कंपनी ने बताया है कि यह स्कूटर 55 kmpl की माइलेज देने में सक्षम है।

ये भी पढ़ें: Top 3 Sports Bike In India: ये हैं देश की तीन सबसे चहेती स्पोर्ट्स बाइक, 50kmpl माइलेज…

  1. TVS Jupiter 125

83,000 रूपये से लेकर 90,000 रूपये की एक्स शोरूम कीमत पर आने वाली TVS Jupiter 125 भी भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद मानी जाती है। इस स्कूटर में आपको 124.8 cc का इंजन देखने को मिल जाता है, जो कि 9.38 PS की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। सेफ्टी के मद्देनजर भी इनके दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, बात अगर माइलेज की करे तो कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 57.27 kmpl की माइलेज दे सकती है।

Latest posts:-

आशीष राज पिछले 7 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले आशीष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटेो खबरी में बतौर डेस्क इंचार्ज कार्यरत हैं। नोएडा के ISOMES से पढ़ाई के बाद न्यूज24 जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , बीबीसी और फर्स्टपोस्ट जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस कर चुके है। आशीष ऑटो के आलावा राजनीति, देश, दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। आशीष ने 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव को अकेले बाइक से कवर किया हैं।