5 लाख से भी कम में आती है ये कारें, फीचर्स में देती है 10 लखी कार को टक्कर

cars-under-5-lakh

चार पहिया गाड़ी लेने का सपना हर एक लोगों का होता है। लेकिन कदम जाकर पैसों पर रुक जाते हैं, क्योंकि अब सारी कारें काफी महंगी हो गई है। लेकिन हम आपके लिए 5 ऐसी कारें लेकर आए हैं, जो भारतीय बाजार में सबसे दामों पर मिलता है। साथ ही इन कारों में आपको काफी तगड़े इंजन के साथ ही झकास फीचर्स भी देखने को मिलते हैं।

Maruti Alto 800

मारुती सुजुकी अपनी सबसे कम कीमत वाली कारों के लिए जानी जाती है। ऐसे में पहला नंबर तो Maruti Alto 800 का ही आना था। यह कार आपको 3 लाख 54 हजार रुपये के शुरुआती एक्स शोरुम कीमत में मिल जाती है। जिसमें की आपको 796 cc की इंजन देखने को मिलती है। साथ ही यह कार 24 kmpl तक की माइलेज दे सकती है।

Renault KWID

लॉन्च होने के साथ ही Renault Kwid ने मार्केट में अपना अच्छा पकड़ बना लिया है। फिलहाल, इस कार की शुरुआती एक्स शोरुम कीमत आपको 4 लाख 70 हजार रुपये देखने को मिलती है। जिसमें की 999 cc का इंजन दिया जाता है। बता दें, यह कार आपको 21.46 kmpl से लेकर 22.3 kmpl तक की माइलेज देने में सक्षम है।

ये भी पढ़े: किसी महल से कम नहीं है Maruti Ertiga का ये मॉडल, फुल टैंक 913km माइलेज लेकर…

Maruti S-Presso

SUV बॉडी पर बनी इस कार को कंपनी ने 4 लाख 26 हजार रुपये के एक्स शोरुम कीमत पर लॉन्च किया था। जिसमें कि आपको 998 cc का इंजन देखने मिलता है। वहीं, यह कार 24.12 kmpl से लेकर 25.3 kmpl तक की माइलेज देने में सक्षम है। बता दें, यह कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट में मौजुद है।

Maruti Wagon R

चौथी नंबर पर मारुती की Wagon R आती है, जिसे अधिक टैक्सी में इस्तेमाल किया जाता है। यह कार आपको 5 लाख 54 हजार रुपये के एक्स शोरुम कीमत में मिलती है। जिसमें की आपको 998 cc – 1197 cc का इंजन देखने को मिलता है। जो कि 23.56 – 25.19 kmpl की माइलेज देने में सक्षम मानी जाती है।

Tata Tiago

टाटा कंपनी के कारों को ग्राहक मजबूती के मद्देनजर काफी पसंद करते हैं। इसीलिए टाटा ने अपनी टियागो को मार्केट में लॉन्च कर के कार इंडस्ट्री में अपने डुबते हुए नाम को बचाया। यह कार आपको 5 लाख 60 हजार रुपये के एक्स शोरुम कीमत में मिल जाती है। जिसमें कि 1197 cc का इंजन देखने को मिलता है। और वह 19.0 – 19.01 kmpl की माइलेज देने में सक्षम माना जाता है।

LATEST POSTS:-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।