Maruti Swift Facelift 2023: ओ भाई साहब, Fronx के 1.0 Turbo Petrol इंजन पर फीचर्स…!

Maruti Swift Facelift 2023

Maruti Swift Facelift 2023: ऑटो सेक्टर में अपनी सेल से हर साल नए रिकॉर्ड बनाने वाली Maruti Suzuki सभी कारों के नए वेरिएंट लॉन्च करने पर जोर दे रही है, हालाँकि कंपनी के पास Maruti Jimny और Fronx जैसी नई गाड़ियां भी हैं। आने वाले दिनों में एक से बढ़कर एक वाहन दिखने वाले हैं, इस लिस्ट में हमेशा की ही तरह Maruti का दबदबा होने वाला है, हम ऐसा क्यों कह रहे हैं ये आगे पढ़ने को मिलेगा। अभी हाल में जारी एक रिपोर्ट में ये बात सामने आई की मारुती, भारत में अपनी सबसे अधिक बिकने वाली Maruti Swift को नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है, इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

बाइक सेक्टर में जैसे Splendor का जलवा है वैसे ही कार सेक्टर में Maruti Swift का। जानकारी के मुताबिक कार को 1.0 Turbo Petrol इंजन पर डिज़ाइन किया जा रहा है, सूत्र ये बता रहे हैं की इसे Maruti Fronx से लिए गया है। कार के बारे में बाकी की जानकारियां भी जल्द ही सामने आने की उम्मीद है, लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं इसमें मिलने वाले बेसिक फीचर्स को, जिनके होने से सफर को बेहतरीन बनाया जा सकता है।

हैचबैक बॉडी पर आने वाली Swift में आटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ 6 स्पीड गेयर बॉक्स का सपोर्ट दिया जा रहा है, हालाँकि पिछले वेरिएंट में भी इसी का सपोर्ट मिलता है। सेफ्टी के तौर पर एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ पैसेंजर और ड्राइवर के लिए एयर बैग की सुविधा दी जाने वाली है, जानकारों की मानें तो Swift में कुल 4 से 5 एयर बैग्स दिए जा सकते हैं। इसके साथ पावर स्टेरिंग, पावर विंडो रियर, पावर विंडो फ्रंट, व्हील कवर, एयर कंडीशनर और आटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी खूबियां अपने सर्वश्रेष्ठ अंदाज में मिलने वाली हैं।

ये भी पढ़ें:Safari facelift पहुंची दिल्ली, TATA Harrier के कारनामें सामने आएं, उससे पहले…!

अगर आप भी लंबे समय से इस गाड़ी के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं फिर जल्द ही ये इंतजार खत्म होने वाला है। सूत्र बता रहे हैं की Maruti Swift को Jimny के बाद लॉन्च किया जाएगा, यानी की ये कार जून-जुलाई में लॉन्च हो सकती है। फीचर्स के बारे में आधिकारिक जानकारी भी जल्द ही साझा की जाएगी, तबतक थोड़ा इंतजार करना होगा

Latest posts:-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।