Tata-MG की बैंड बजाने आ रही Mahindra की नई कार, फीचर्स में है सबकी अम्मा

Best Selling Mid Size SUV

Best Selling Mid Size SUV: हर महीने कार की सेलिंग के आंकड़े बताते हैं कि ग्राहकों को कौन सी कारें पसंद आती हैं। अलग-अलग सेगमेंट की कारों की लिस्ट निकालकर हम आपके लिए कार खरीदाने का फैसला आसान बनाने की कोशिश करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं। फरवरी 2023 में सबसे अधिक बिकने वाली मिड साइज SUV के बारे में, इस सेगमेंट में Mahindra, Tata और MG के बीच में मुकाबला रहता है। फरवरी 2023 में 11,455 से अधिक ईकाई की सेलिंग के साथ इस सेगमेंट में महिंद्रा नंबर वन रही है।

धक्काड़े से हो रही इन दो कारों की सेलिंग

महिंद्रा स्कॉर्पियों (Mahindra Scorpio) मिड साइज SUV सेगमेंट में बेस्ट सेलिंग रही है। इसकी बीते महीने 6 950 लोगों ने कार खरीदी हैं, वहीं फरवरी 2022 में केवल 21610 कारे बिकी हैं इसके मुकाबले 166.28 फीसदी की बढ़ोतरी है। यह सबसे अधिक बिकने वाली 25 कारों की लिस्ट सबसे अधिक सालाना बढ़ोतरी दर्ज करने वाली कार रही है। सेगमेंट में इसकी 34.96 फीसदी मार्केट भागीदारी रही है।

य़े भी पढ़ें:- नए फीचर्स और डैशिंग लुक में फैंस को दीवाना बना रही Maruti Ertiga 2023, माइलेज होगा इतना बढ़कर

दूसरे नंबर पर महिंद्रा की ही XUV700 रही है, जिसकी बीते महीने 4,505 कार बिकी हैं, वहीं फरवरी 2022 में 4,138 कारें खरीदी गई हैं। इस हिसाब से करीब 8.87 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Tata और MG का ऐसा हाल

एमजी की हेक्टर ने नए अवतार में लॉन्च के साथ सेगमेंट में हिस्सेदारी वापस हासिल कर ली है। हेक्टर और हेक्टर प्लस ने मिलकर बीते महिने 2,558 कारें खरीदी गई हैं। एक साल पहले सेल की गई 2,102 ईकाई के मुकाबले इसकी सेलिंग में 21.69 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी की गई हैं। वहीं टाटा की हैरियर की चौथे पायदान पर रही है। 2,054 टाटा हैरियर की सेलिंग के साथ टाटा ने करीब 21.57 फीसदी की गिरावट देखी गई है।

LATEST POST:-

1 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हर्ष सिंह ऑटो खबरी को अपने कार्यों से योगदान दे रहे हैं। जिसमें हर्ष (ऑटो न्यूज़, न्यू लॉन्च, ऑटो रिव्यू, अपकमिंग वाहन, इलेक्ट्रिक गाड़िया, कार/बाइक ऑफर, इत्यादि) बीट पर काम कर रहे हैं। इनके लेखनी को ऑटो खबरी के पाठकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाले हर्ष सिंह अपने करियर में साल 2022 में SN Media ग्रुप से जुड़े। इन्होंने 9 महीनों तक विभिन्न साइटो को अपनी सेवा प्रदान की। अब ऑटो खबरी को योगदान दे रहे हैं।