Honda Activa 7G: आखिर कब लॉन्च होने वाला है नई टेक्नोलॉजी वाला Honda Activa? देखें पूरी रिपोर्ट

Honda Activa 7G

देश के दोपहिया बाजार में एक्टिवा एक चमकता सितारा है। होंडा का यह पॉपुलर स्कूटर पिछले कुछ दशकों से कई भारतीयों का हम साथी बना हुआ है। इतनी लोकप्रियता के पीछे का कारण इसका माइलेज, होंडा जैसी जापानी कंपनियों की विश्वसनीयता और बहुत कम मेंटेनेंस लागत है।

भारतीय बाज़ार में आने के बाद से होंडा ने इस स्कूटर को समय-समय पर जनरेशन अपडेट किया है। इसी लिए इतने सालों में Honda Activa स्कूटर को लेकर खरीदारों के उत्साह में कमी नहीं देखी गई है। ट्रेंड के हिसाब से Honda की अपकमिंग एक्टिवा मॉडल के नए मॉडल को 7G कहा जाना चाहिए। लेकिन कंपनी के सूत्रों के अनुसार Honda Activa के नए मॉडल का नाम दूसरी तरफ इशारा करता है।

होंडा एक्टिवा 7जी अब नहीं रही

होंडा ने 2023 के मध्य में अपने एक्टिवा को अपडेट किया है। लेकिन उस समय कंपनी ने नाम से ‘6G’ शब्द हटा दिया। हालाँकि, इसके पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है। तो अंदाजा लग रहा है की, देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर भविष्य में एक्टिवा 7G या 8G नाम के साथ नहीं आएगा। ऐसे में अनुमान है कि अगले साल नई एक्टिवा से पहले 2024 को जोड़ा जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इस संदर्भ में अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। लेकिन ऐसा कुछ भी कहना बहुत ही जल्दबाजी होगी, क्यों की Honda कंपनी लॉन्च के कुछ दिन पहले अपने बाइक या स्कूटर के नाम की घोसड़ा कर के सभी को चौंका देती है।

Activa Electric

जैसा की कई मीडिया रिपोर्ट में पहले ही होंडा एक्टिवा के इलेक्ट्रिक संकरण की खबरें सामने आ चूका है, Honda भारतीय बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि एक्टिवा ईवी इसका पहला मॉडल हो सकता है। दोपहिया वाहनों की दुनिया में होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक का जादू दिखाना चाहती है। ताकि Honda Activa Electric के भारतीय बाजार में लॉन्च के बाद खरीदारों का भरोसा जीत सके।

Latest Post-

रितेश सिंह पिछले 12 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले रितेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटो खबरी में बतौर सीनियर एडिटर कार्यरत हैं। नोएडा के UPTU से पढ़ाई के बाद तिरंगा टीवी जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , DW हिन्दी जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस भी कर चुके है। रितेश ऑटो के आलावा दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। इसके आलावा रितेश ने Xs worldwide, expoodle, HCL जैसे कंपनियों के लिए भी काम किया हैं।