Honda Shine 100 और Bajaj Platina 100 में फीचर्स और क़ीमत के मामले में कौन है बेहतर?

honda-shine-100-vs-bajaj-platina-100

टू -व्हीलर की डिमांड भारतीय बाजार में दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। अगर सेल की बात आए तो सबसे अधिक सेल कम्यूटर बाइक्स की होती है। वैसे भी होंडा और बजाज मार्केट में सबसे अधिक बाइक्स की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। आपको बता दें कि हम आपके लिए आज दोनों कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली बाइक Honda Shine 100 और Bajaj Platina 100 के बीच के अंतर को बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं और क्या खास लेकर आने वाली है ये गाड़ियां साथ में जानेंगे इनकी परफॉरमेंस।

इन दोनों का ही डिजाइन भी काफी दमदार है, जिसके कारण इसको चलाने में काफी ज्यादा आराम मिलता है। वहीं इसमें एक सपाट और पतला सा ईंधन टैंक दिया गया है। इस तरीके से प्लैटिना 100 को भी डिजाइन किया गया है जो कि लुक में भी सरल है। हालांकि, बजाज 100 में ग्राहकों को एक एलईडी डीआरएल मिलता है। वहीं होंडा की शाइन 100 को टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर शॉक्स से लैस तैयार किया गया है।

रिर्पोट के अनुसार होंडा शाइन 100 में 98.9cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 7.28 bhp और 8.05 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। साथ ही इसे 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। वहीं दूसरी ओर प्लैटिना 100 में 102cc मोटर भी मिलता है जो कि 7.9bhp और 8.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं प्लेटिना 100 का वजन भी क़रीब 18 किलोग्राम अधिक है। ऐसे में दोनों के लिए पावर-टू-वेट अलग-अलग दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: हीरो करिज्मा एक्सएमआर 210 बाइक की डिलीवरी होगी शुरु, जल्द उठाएं फ़ायदा वरना क़ीमत में…

बताया जाता है कि Shine 100 का वजन 99 किलोग्राम है और 9 लीटर का फ्यूल टैंक भी इसमें मिलता है। वहीं इसकी सीट की ऊंचाई भी काफी कम है जो कि 786 मिमी है। साथ ही Bajaj Platina 100 का वजन 117 किलोग्राम है और यह 11 लीटर ईंधन टैंक से लैस है। इसके साथ ही इसकी सीट थोड़ी ऊंची है जो कि 804mm है।

वहीं Honda Shine 100 की प्राइस भारतीय बाजार में लगभाग 64,900 है, जबकि Bajaj Platina 100 की 65,856 है। इन दोनों ही 100cc कम्यूटर बाइक के बीच कीमत में कुछ अधिक अंतर नहीं है।

Latest posts:-

आशीष राज पिछले 7 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले आशीष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटेो खबरी में बतौर डेस्क इंचार्ज कार्यरत हैं। नोएडा के ISOMES से पढ़ाई के बाद न्यूज24 जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , बीबीसी और फर्स्टपोस्ट जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस कर चुके है। आशीष ऑटो के आलावा राजनीति, देश, दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। आशीष ने 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव को अकेले बाइक से कवर किया हैं।