Tata Tiago, भारत में बिकने वाली एक ऐसी कार जो अपनी कीमत और खूबियों की वजह से हमेशा ही चर्चा में बनी रही है। Tata Tiago खरीदने जा रहे कस्टमर्स के लिए इस आर्टिकल में काफी कुछ खास होने वाला है। अभी आपको इस गाड़ी की खूबियां बताने जा रहे हैं, साथ ही जानेंगे एक्स-शोरूम कीमत और वैरिएंट्स की संख्या। अभी हाल ही में कार को कुछ बेसिक बदलावों के साथ पेश किया गया है, जोकि कस्टमर्स को पसंद भी आ रहे हैं।
Tata Tiago में नई ग्रिल, नया फ्रंट बंपर, एयर डैम, सर्कुलर फॉग लाइट्स, ब्लैक ORVMs और 15-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स का नया सेट देखने को मिल रहा है। इनके अलावा कार में ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ सात इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिवाइस, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन भी मिलता है। चार अलग-अलग कलर्स मिडनाइट प्लम, एरिजोना ब्लू, ओपल व्हाइट, फ्लेम रेड और डेटोना ग्रे में आने वाली टिआगो एक पांच सीटर कार है, ये कम्फर्ट के लिहाज से भी शानदार है।
कार में 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर, NA रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलता है जो 85bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन को पांच-स्पीड मैनुअल और एक एएमटी यूनिट के साथ जोड़ा गया है। ये विकल्प के तौर पर उपलब्ध है। कार के सीएनजी वैरिएंट में 72bhp की पावर और 95Nm का टॉर्क पैदा करने की क्षमता है, ICE से इतर इसमें सिर्फ पांच-स्पीड मैनुअल गियर ट्रांसमिशन मिलता है। आपको बता दें की ये इंजन नए एमीशन नॉर्म्स के मुताबिक अपडेट किया गया है।
ये भी पढ़ें: लॉन्च के लिए शोरूम पहुंची Maruti Wagon R 2023! जानिए क्या हो सकती है कीमत
टाटा मोटर्स Tiago के कुल 14 वैरिएंट्स की बिक्री करती है, इसमें पांच मॉडल ऐसे हैं जिसमें CNG पॉवरट्रेन भी मिल जाता है। इनकी शुरुआती कीमत 5.60 लाख रुपये है और टॉप मॉडल के साथ 8.20 लाख रुपये तक जाती है। इसमें
- Tiago XE की कीमत 5.60 लाख रुपये
- Tiago XT (O)- 6 लाख
- Tiago XT- 6.40 लाख
- Tiago XE CNG- 6.55 लाख
- Tiago XT Rhythm- 6.70 लाख
- Tiago XM CNG- 6.90 लाख
- Tiago XTA- 6.95 लाख
- Tiago XZ Plus- 7.15 लाख
- Tiago XZ Plus Dual Tone- 7.25 लाख
- Tiago XT CNG- 7.35 लाख
- Tiago XZA Plus- 7.70 लाख
- Tiago XZA Plus Dual Tone- 7.80 लाख
- Tiago XZ Plus CNG- 8.10 लाख और
- Tiago XZ Plus CNG Dual Tone- 8.20 लाख रुपये है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
Latest posts:-
- Renault Kwid 2025 लॉन्च से पहले आई दिल्ली में नजर, फीचर्स में है बड़ा बदलाव
- Himalayan 450 की टेस्ट राइड शुरू, अभी बुक करने पर इतने दिन बाद मिलेगी डिलीवरी
- धाकड़ अंदाज में मार्केट पहुंची KTM 1390 Super Duke R, ये रहा इंजन
- आग लगाने आ गई Mahindra KUV 200, फीचर्स और माइलेज जान आप खुशी से झूम उठेंगे
- Creta Facelift की लॉन्च को लेकर आई बड़ी खबर, देने पड़ सकते हैं इतने रुपये