नए पावर के साथ लॉन्च होने जा रही है Honda Shine 100, मिल रही नाकामी?

honda-shine-100

Honda Shine 100: होंडा मोटर कंपनी भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी सबसे प्रसिद्ध कमयूटर बाइक Shine को अब नए इंजन पावर के साथ लॉन्च कर सकती है। दरअसल, कंपनी के सूत्रों द्वारा माना जा रहा है कि होंडा मोटर कंपनी एक 100 cc वाली कंप्यूटर बाइक पर कम कर रही है। साथ ही यह भी कहा गया है कि इस कमयूटर बाइक का डिजाइन काफी हद तक कंपनी की मौजूदा Honda Shine 125 से मिलता जुलता है। हालांकि, इसको लेकर के कंपनी के और सहायता किसी प्रकार की आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

वहीं, इसको लेकर जब सूत्रों से विस्तार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कंपनी ऐसा इसलिए कर रही है ताकि इस बाइक की कीमत कम कर सके। और इसी के साथ यह हीरो मोटर कंपनी के स्प्लेंडर प्लस और बजाज मोटर कंपनी के प्लैटिना को तगड़ी टक्कर दे सके। फिलहाल, आगे की खबर में हम आपको इस कमयूटर बाइक (Honda Shine 100) से संबंधित सभी जानकारियां देने वाले हैं।

Honda Shine 100 की इंजन पावर

होंडा मोटर कंपनी की इस कमयूटर बाइक में आपको 100 cc की एयर कूल्ड इंजन दी जा सकती है। जो कि फॉर स्पीड गियर बॉक्स से लैस हो सकती है। इसी के साथ सेफ्टी को देखते हुए इसके आगे वाले टायर में डिस्क ब्रेक भी दिया जा सकता है। बता दें, इस बाइक को bs6 2.O इंजन के तहत बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक कार बाजार में सभी की लंका लगाने आ रही है Mahindra BE 09, ये होंगी खूबियां

Honda Shine 100 की माइलेज

क्योंकि यह एक 100 cc इंजन वाली बाइक है, इसीलिए इसकी माइलेज Honda Shine 125 से ज्यादा हो सकती है। वैसे तो माना जा रहा है कि इस बाइक में लगभग 11 लीटर का फ्यूल टैंक कैपेसिटी दिया जा सकता है। और इसी के साथ यह लगभग 50-60 kmpl तक का माइलेज भी दे सकता है।

Honda Shine 100 की फीचर्स

कंपनी अपनी बाइक में ज्यादा फीचर्स का इस्तेमाल नहीं करने वाली है। मेहज कुछ बेसिक फीचर्स जैसे कि डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड स्टैंड इंडिकेटर, लो फ्यूल इंडिकेटर और सर्विस ड्यू इंडिकेटर दे सकती है।

Honda Shine 100 की कीमत

Honda Shine 100 Price: मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस कमयूटर बाइक की एक्स शोरूम कीमत लगभग 83,000 रुपए हो सकती है।

Latest posts:-

जया सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2020 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया का अनुभव रखती हैं। अपने करियर में ऑटो-गैजेट्स आदि पर लेख लिख चुकी हैं। फिलहाल, जया सिंह ऑटो खबरी की ऑटो न्यूज वेब साइट में बतौर लेखक काम कर रही हैं।