Mahindra XUV 700 Vs Tata Safari: दोनों गाड़ियों अंतर देख चौंक जायेंगे

Mahindra XUV 700 Vs Tata Safari

Mahindra XUV 700 Vs Tata Safari: आज के इस खबर में हम जिन दो SUVs का मुकाबला कराने जा रहे हैं, उन्हें भारतीय ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इसमें से पहले नंबर पर महिंद्रा मोटर कंपनी की XUV 700 और दूसरे नंबर पर टाटा मोटर्स की सबसे प्रसिद्ध Safari है। दरअसल, कंपनी के इन दोनों गाड़ियों को भारतीय ग्राहक बराबर प्यार करते हैं। लेकिन कई ऐसी चीजें हैं, जिनमें यह दोनों SUVs काफी आगे चल रही है। आगे हम आपको इन दोनों की इंजन पावरz माइलेज, फीचर्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। इस खबर को पढ़ने के बाद आप खुद ही निर्णय लीजिएगा कि आपके लिए कौन सी एसयूवी बेहतर हो सकती है।

Mahindra XUV 700 Vs Tata Safari: इंजन

Mahindra XUV 700 में आपको एक पेट्रोल और एक डीजल इंजन देखने को मिलती है। जो कि क्रमशः 1999 cc और 2198 cc की है। वहीं, Tata Safari में सिर्फ डीजल इंजन देखने को मिलती है। जो कि 1956 cc की है। Mahindra XUV 700 मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ आती है। वहीं, Tata Safari भी मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ आती है।

Mahindra XUV 700 Vs Tata Safari: माइलेज

Mahindra XUV 700  में लगभग 60 लीटर का फ्यूल टैंक दिया जाता है। जबकि Tata Safari में भी लगभग 60 मीटर का फ्यूल टैंक देखने को मिल जाता है। जहां महिंद्रा की XUV 700 लगभग 17.18 kmpl तक की माइलेज दे सकती है। वहीं, Tata Safari लगभग 14.24 kmpl तक की माइलेज दे सकती है।

Mahindra XUV 700 Vs Tata Safari: फीचर्स

Mahindra XUV 700 में आपको कुछ खास फीचर्स के मद्देनजर 10.25 इंच डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी चीजें दी जाती है। वहीं, Tata Safari में आपको कुछ अलग फीचर्स के मद्देनजर स्काईडोमे सनरूफ, सोनी म्यूजिक सिस्टम, और वेंटीलेटेड सीट्स जैसी चीजें दी जाती है।

Mahindra XUV 700 Vs Tata Safari: कीमत

Mahindra XUV 700 की टोटल 30 वेरिएंट मार्केट में मौजूद है। वहीं, Tata Safari की टोटल 34 वेरिएंट मार्केट में मौजूद है। Mahindra XUV 700 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 14.01 लाख रुपए है। तो Tata Safari कि शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 15.85 लाख रुपए है।

Latest Post-

आशीष राज पिछले 7 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले आशीष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटेो खबरी में बतौर डेस्क इंचार्ज कार्यरत हैं। नोएडा के ISOMES से पढ़ाई के बाद न्यूज24 जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , बीबीसी और फर्स्टपोस्ट जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस कर चुके है। आशीष ऑटो के आलावा राजनीति, देश, दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। आशीष ने 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव को अकेले बाइक से कवर किया हैं।