New Tata Nexon Ev Max: टाटा मोटर्स लॉन्च करने वाली है 400km से भी ज्यादा चलने वाली नई SUV कार

Tata Nexon Ev 2022 Launch Date

New Tata Nexon Ev 2022: टाटा की नेक्सॉन ईवी ने भारत में लॉन्च होते ही धमाका मचा दिया था, ऐसे में सभी कंपनिया Electric Vehicle लॉन्च करने में लग गई है। दरअसल टाटा भी इसमें कहा पीछे रहने वाला था, हाल ही में एक एक सूत्र ने बताया है की TATA Nexon Ev की एक और अपडेटेड Version लॉन्च करने वाला हैं। जिसे हाल ही में सड़कों पर टेस्ट के दौरान देखा गया था। सूत्रों के मुताबिक, नई टाटा नेक्सॉन ईवी को इस साल अप्रैल तक बाजार में उतारा जाएगा। अपडेटेड नेक्सॉन ईवी बड़ी बैटरी और कुछ अन्य मैकेनिकल अपग्रेड के साथ आएगी, हालांकि हमें नए मॉडल में किसी महत्वपूर्ण और बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

New Tata Nexon Ev 2022 Launch date: नई TATA Nexon Ev में नया क्या होगा

Tata नेक्सॉन ईवी का यह नया मॉडल 40kWh बड़े बैटरी पैक के साथ आएगा। यह इसे मौजूदा Tata Nexon EV के 30.2kWh बैटरी पैक से 30 प्रतिशत बड़ा बनाता है। Tata Nexon EV में वर्तमान में 312km की ARAI- प्रमाणित रेंज है, यानी एक चार्ज में 312 किलोमीटर तक जानें में सक्षम हैं। इसलिए बड़ा बैटरी पैक दिया गया है जो की इस गाड़ी को 400km से अधिक की रेंज प्रदान कर सकता है।

वहीं दूसरी तरफ एक रिपोर्ट के अनुसार Tata Nexon EV के लिए एक और अपग्रेड शक्तिशाली चार्जर हो सकता है। सोशल मीडिया पर लीक हुई जानकारी के अनुसार, नई Tata Nexon EV अधिक शक्तिशाली यानी 6.6kW AC चार्जर के साथ उपलब्ध होगी। वर्तमान में, Tata Nexon EV 3.3kW AC चार्जर के साथ उपलब्ध है जो बैटरी को 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग 10 घंटे का समय लेता है। एक बड़ी बैटरी निश्चित रूप से चार्जिंग समय को बढ़ाएगी। इसका मुकाबला करने के लिए, टाटा एक विकल्प के रूप में 6.6kW एसी चार्जर की पेशकश कर सकता है, जो की इसके समय को बचाने में मदद करेंगा, हालांकि वर्तमान 3.3kW एसी चार्जर का ऑपशन भी मिल सकता है।

बड़े बैटरी पैक को नेक्सॉन ईवी के फ्लोर पैन में भी कुछ नए अपडेट की जरूरत होगी, और माना जा रहा है की इससे बूट स्पेस भी कम हो सकता है। हालाँकि, यह हाई रेंज के लिए एक उचित ट्रेड-ऑफ है, यह देखते हुए कि EVs अपनी लोकप्रियता में बढ़ रहे हैं और EV खरीदारों को अपने वाहनों से अधिक की आवश्यकता होगी। यानी एक चार्ज में ज्यादा से ज्यादा किलोमीटर तक जो गाड़ी जाएगी साफ तौर पर वो लोगों की पहली पंसद होगी।

अपडेटेड Tata Nexon EV 2022 में भी चारों टायर पर डिस्क ब्रेक मिलने की उम्मीद है, क्योंकि बड़े बैटरी पैक के कारण SUV भारी हो जाएगी, जिससे ज्यादा स्टॉपिंग पावर की आवश्यकता होगी। ऐसे ही और नए अपडेट मिल सकते है ऐपको बता दे की सभी कंपनीया बस बैटरी को लेकर चितंत है।

Tata Nexon Ev Max

आपको बता दें की कुछ ही दिन पहले Tata ने अपने Electric कार Nexon Ev को लेकर बड़ा बदलाव किया हैं। दरअसल पहले के मुकाबले नई Tata Punch Ev Max में ज्यादा किलोमीटर और स्पेस मिल रहा हैं।

ये भी पढ़े: जल्द आ रही है Tata Tigor EV 2022, इस दिन होगी लॉन्च, देगी पहले से ज्यादा जहर माइलेज.

आशीष राज पिछले 7 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले आशीष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटेो खबरी में बतौर डेस्क इंचार्ज कार्यरत हैं। नोएडा के ISOMES से पढ़ाई के बाद न्यूज24 जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , बीबीसी और फर्स्टपोस्ट जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस कर चुके है। आशीष ऑटो के आलावा राजनीति, देश, दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। आशीष ने 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव को अकेले बाइक से कवर किया हैं।