New Maruti Baleno 2022: मारुती अपनी इस कार पर दे रही है भारी ऑफर, मात्र इतने में मिल जाएगी नई कार

maruti suzuki baleno facelift 2022

New Maruti Baleno 2022: 2022 में आने वाली मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट प्रीमियम हैचबैक में आपको कंपनी 360 व्यू कैमरा दे रही है, जिससे से ड्राइवरों को कार को अधिक आसानी से चलाने में मदद मिलेगी। यह पहली बार होगा जब मारूती ये फिचर किसी अपने कार में दे रही हो। कार निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी ने हाल ही में इस महीने के अंत में लॉन्च होने से पहले इस फीचर को टीज किया है।

2022 में आने वाली बलेनो में पिछले मॉडलों के मुकाबले कई नए फिचर दिए गए है, 360 व्यू कैमरा 2022 मारुति बलेनो का एक सराउंड व्यू पेश करेगा जो न केवल ड्राइवरों को तंग जगहों पर कार पार्क करने में मदद करेगा, बल्कि तीखे मोड़ पर बाधाओं से बचने में भी मदद करेगा।

New Maruti Baleno 2022 Features

360 व्यू कैमरे के अलावा, 2022 बलेनो हेड अप डिस्प्ले (एचयूडी) स्क्रीन के साथ आएगा, जो इस सेगमेंट में ब्रांड की किसी भी कार के लिए पहली बार होगा। बलेनो में इंफोटेनमेंट सिस्टम के रूप में अपडेटेड नौ इंच की एचडी स्क्रीन भी मिलेगी। यह नई जेनेरेशन की मारुति कारों के अंदर मिलने वाली कारों से काफी अलग है। मारुति ARKAMYS द्वारा चलने वाली सराउंड सेंस भी पेश करेगी, जो नए बलेनो के अंदर के लोगों के लिए एक प्रीमियम साउड का अनुभव कराएगा।

ये भी पढ़े: Jeep Meridian India: जल्द लॉन्च होने जा रही है Jeep Meridian 2022, फिचर जान हो जाएगें हैरान

2022 मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट के मौजूदा मॉडल में पेश किए गए समान पावरट्रेन के साथ आने की संभावना है। पहले जैसे ही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन भी मिलने वाला हैं , जो 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आएगा। हां अगर बात पावर आउटपुट की हो तो इसमें थोड़ा बदलाव हो सकता है, वहीं नई मारुति सुजुकी से बेहतर माइलेज मिलने की उम्मीद है।

Maruti Suzuki Baleno 2022

मारुति सुजुकी बलेनो प्रीमियम हैचबैक 2015 में लॉन्च होने के बाद से मारुति सुजुकी के लिए स्टार परफॉर्मर्स में से एक रही है। अब तक, मारुति ने 10 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है। और अभी बुकिंग इतनी है की अगले साल तक कंपनी इस कार का नया अवतार नहीं लाने वाली है तो जनाब ये एकदम शानदार सौदा होने वाला हैं।

New Baleno 2022 Price

मारुति ने आधिकारिक लॉन्च से पहले ही 2022 बलेनो के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। नई मारुति बलेनो, टाटा अल्ट्रोज़, हुंडई i20 और होंडा जैज़ जैसी कार को सीधा टक्कर देगी। अगर बात कीमत की हो तो इस कार की कीमत 6 लाख से 9 लाख के बीच हो सकती है, नई मारुति बलेनो 2022, निसान मैग्नाइट और रेनॉल्ट किगर जैसी सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को भी टक्कर दे सकती है।

ये भी पढ़े: धमाका मचाने आ रही है नई Toyota Innova कहेगें चलो शोरूम

आपको बता दें की Maruti Suzuki Baleno की वो कार है जो कम समय में ही मार्केट पर कब्जा करने में सफल रही हैं। यहीं वजह है की Toyota ने भी इसकी डिजाइन को लेकर Toyota Glanza 2022 लॉन्च किया हैं। आपको बता दें की नई Maruti Suzuki Baleno 2022 पहले से ज्यादा बड़ी और वजन में भारी हो चुकी है जो एक अच्छी बात हैं।

आशीष राज पिछले 7 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले आशीष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटेो खबरी में बतौर डेस्क इंचार्ज कार्यरत हैं। नोएडा के ISOMES से पढ़ाई के बाद न्यूज24 जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , बीबीसी और फर्स्टपोस्ट जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस कर चुके है। आशीष ऑटो के आलावा राजनीति, देश, दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। आशीष ने 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव को अकेले बाइक से कवर किया हैं।