Indian Army Cars: ये कारें ले सकती है सेना में Maruti Suzuki Gypsy की जगह!

INDIAN ARMY CARS

INDIAN ARMY CARS: जल्द ही भारतीय सेना से Maruti Suzuki Gypsy को विदा कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, साल 1980 इस कार को भारतीय बाजार में पेश किया गया था। जिसके बाद कुछ साल पहले यानी 2019 में इसे बंद कर दिया गया था। इस ख़बर को अंत तक पढ़िए और जानिए की भारत में कौन-कौन सी अन्य कार है, जो सेना का हिस्सा बनने के लिए सक्षम साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: पहले से ओर शानदार हुई Toyota Innova 2022, जानें कब होगी लॉन्च और क्या है खास.

Mahindra Thar INDIAN ARMY CARS

इस जीप में 2-लीटर का पेट्रोल इंजन पेश किया गया ह। जो 150 bhp की पावर देता है। एक अन्य विकल्प में 2.2-लीटर का डीजल इंजन भी शामिल है। जो 130 bhp की पावर देता है। कंपनी ने Mahindra Thar में कई सुविधाएं दी हैं। जिसमें PMS, रोलओवर मिटिगेशन के साथ ESP, एक रोल केज, डुअल एयरबैग, टायरों के लिए स्नो चेन प्रावधान और ब्लूसेंस ऐप कनेक्टिविटी शामिल है। आपको इस कार में रॉकी बेज (Rocky Beige), एक्वामरीन (Aquamarine), मिस्टिक कॉपर (Mystic Copper), रेड रेज (Red Rays), नेपोली ब्लैक (Napoli Black) और गैलेक्सी ग्रे (Galaxy Grey) जैसे रंग मिलते हैं। महिंद्रा थार की कीमत 13.17 लाख रुपये से शुरू होती है और 15.53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Mahindra Thar

यह भी पढ़ें: जल्द आ रही है Tata Tigor EV 2022, इस दिन होगी लॉन्च, देगी पहले से ज्यादा जहर माइलेज.

Force Gurkha

शानदार जीप Force Gurkha काफ़ी पुरानी कार है लेकिन 2021 में इसमें भारी अपडेट किए गए थे। न्यू फोर्स गुरखा कार को भारत में 27 सितंबर, 2021 को लॉन्च किया गया था। नई फोर्स गोरखा में बीएस 6 वाला 2.6-लीटर डीजल इंजन पेश किया गया है। जो 91 bhp और 250 Nm का टार्क जनरेट करता है। BS6 Force Gurkha को रेड (Red), ग्रीन (Green), व्हाइट (White), ऑरेंज (Orange) और ग्रे (Grey) सहित पांच रंगों में पेश किया गया है। आपको बता दें, फोर्स गुरखा के सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी महिंद्रा थार है।

Force Gurkha

यह भी पढ़ें: Volkswagen Virtus 2022 की शुरू हुई बुकिंग, जानें कब होगी लॉन्च

Jeep Compass Trailhawk

जीप कंपास ट्रेलहॉक 2.0 कंपास लाइनअप में टॉप मॉडल है और कंपास टॉप मॉडल की कीमत ₹30.72 लाख है। इस जीप के इंजन में दो विकल्प पेश किए गए है। बता दें, जीप कंपास ट्रेलहॉक 2.0 4×4 ऑटोमैटिक (टॉर्क कन्वर्टर) ट्रांसमिशन में उपलब्ध है। इस जीप को 6 रंगों में पेश किया गया है। जिसमें ब्रिलियंट ब्लैक (Brilliant Black), टेक्नो मेटैलिक ग्रीन (Techno Metallic Green), गैलेक्सी ब्लू (Galaxy Blue), ग्रिगियो मैग्नेसियो ग्रे (Grigio Magnesio Grey), एक्सोटिका रेड (Exotica Red) और ब्राइट व्हाइट (Bright White) कलर शामिल है।

Jeep Compass Trailhawk

यह भी पढ़ें: 2022 Lexus NX 350h SUV हुई लॉन्च, फिचर देख कहेंगे ये तो 5 सितारा होटल से कम नहीं है

Mahindra Bolero Neo

बोलेरो नियो महिंद्रा में 1.5-लीटर बीएस6 बेस्ड mHawk100 इंजन पेश किया गया है। आपको बता दें, ये इंजन 100 bhp की पावर और 260 Nm का टार्क जनरेट करता है। वहीं, जानकारी के अमुसार कंपनी ने इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन पेश किया है। Mahindra Bolero Neo, Hyundai Venue, Kia Sonet, Tata Nexon, Ford EcoSport और Honda WR-V जैसी कारों को कड़ी टक्कर देती है।

Mahindra Bolero Neo

यह भी पढ़ें: Skoda Slavia 2022: स्कोडा ने लॉन्च की अपनी नई कार, फिचर ऐसा की चक्कर आ जाए

ध्यान दें: ऊपर दी गई सारी जानकारी कई रिपोर्ट के आधार पर लिखी गई हैं। ऑटो खबरी किसी भी गाड़ी की पुष्ठी नहीं करता हैं।

जया सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2020 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया का अनुभव रखती हैं। अपने करियर में ऑटो-गैजेट्स आदि पर लेख लिख चुकी हैं। फिलहाल, जया सिंह ऑटो खबरी की ऑटो न्यूज वेब साइट में बतौर लेखक काम कर रही हैं।