दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने त्योहारी सीजन से पहले मंगलवार को अपने नए Hero Xtreme 160R 2023 लॉन्च किया है।

,

Hero Motorcops ने Hero Xtreme 160R 2023 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,29,738 रुपये रखी है, Hero ने नई Hero Xtreme 160R 2023 मोटरसाइकिल में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं।

,

Hero Xtreme 160R 2023 को आज की स्मार्ट पीढ़ी के लिए डिजाइन किया गया है, जो अपनी रोजमर्रा की शहर की सवारी में अपने व्यक्तित्व और आराम दोनों की तलाश करते हैं।

,

तकनीक-प्रेमी ग्राहकों की जरूरतों के मुताबिक, मोटरसाइकिल के साथ Hero Connect एम्बेडेड है, यह एक स्मार्ट मोबिलिटी डिवाइस है जिसके जरिए राइडर्स कनेक्टेड रहते हैं, और इससे वे लाइव लोकेशन का पता लगा सकते हैं।

,

Hero Xtreme 160R 2023 में एक आधुनिक स्ट्रीटफाइटर और रियल वर्ल्ड के परफॉर्मेंस के लिए मानदंड सेट करते हुए, नए Hero Xtreme 160R में 163 cc एयर-कूल्ड बीएस-6 अनुपालन इंजन मिलता है।

,

Hero Xtreme 160R में Xsens तकनीक और एडवांस्ड प्रोग्राम-ईंधन-इंजेक्शन शामिल हैं, यह इंजन 6500 rpm पर 15.2PS का पावर आउटपुट देता है, Xtreme बाइक 0 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.7 सेकंड में हासिल कर सकती है।

,

नई Hero Xtreme 160R की सड़क पर मौजूदगी कुछ खास है, Hero Xtreme 160R 2023 में मैट ब्लैक शेड, टेलिस्कोपिक फोर्क, फ्रेम और पिलियन ग्रिप पर आकर्षक रेड एक्सेंट इसके लुक में इजाफा करते हैं।

,

Hero Xtreme 160R 2023 में अब ओवरऑल डिजाइन के साथ नया बेली श्राउड एक्सट्रीम की सड़क पर उपस्थिति को बढ़ाता है, और नक्कल गार्ड से बेहतर सुरक्षा मिलती है।

,

Hero Xtreme 160R लॉन्च के मौके पर Hero Motorcop के ग्लोबल प्रोडक्ट प्लानिंग के प्रमुख, मालो ले मैसन ने कहा, Xtreme 160R को ग्राहकों, शौकीनों और विशेषज्ञों से एक जैसी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

,

Hero Xtreme 160R में एक ट्रेलब्लेजर रहा है और Xtreme 160R की काफी मांग बनी हुई है, 2.0 एडिशन में Xtreme 160R के समृद्ध प्रोफाइल को लॉन्च करते हुए हमें खुशी हो रही है।

,