10 साल की वारंटी के साथ लॉन्च हुआ Honda Dio, पढ़ें फीचर्स से लेकर कीमत तक की पूरी जानकारी

honda-dio-2023

पिछले एक हफ्ते से चर्चा में बने हुए Honda Dio को लॉन्च कर दिया गया है, होंडा कंपनी ने अपने इस स्कूटर के दो वैरिएंट्स को लॉन्च किया है। इसमें एक स्टैंडर्ड और दूसरा स्मार्ट है। चलिए आपको एक-एक करके इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से रूबरू करवाते हैं, जोकि समय के साथ और भी एडवांस हो चुके हैं।

Honda Dio इंजन

Honda Dio में 109.51 cc का 4 Stroke, SI Engine दिया जा रहा है, ये 8000 rpm पर 5.78kW की पावर देने की क्षमता लेकर आ रहा है, इसके साथ इसमें 5250 rpm पर 9.03 N-m का टॉर्क देने की ताकत भी है। 47.000 x 63.121 (mm) बोर×स्ट्रोक के साथ इस स्कूटर में PGM-FI फ्यूल सप्लाई सिस्टम का सपोर्ट दिया गया है।

Honda Dio डायमेंशन

Honda Dio का डायमेंशन काफी हदतक पहले की ही तरह है। इसकी लंबाई चौड़ाई और उंचाई क्रमशः 1808 mm, 723 mm और 1150 mm है। इन सबके अलावा इस स्कूटर के व्हीलबेस की लंबाई 1260 mm, ग्राउंडक्लीयरेन्स 160 mm और सीट हाइट 650 mm है। 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक आपको बिना किसी परेशानी के 200 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में मदद कर सकता है।

ये भी पढ़ें: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई Creta electric, अभी देखें क्या खास होने वाला है

Honda Dio टायर्स और ब्रेक

Honda Dio के फ्रंट और रियर दोनों टायर ट्यूबलेस हैं, इसमें फ्रंट वाले टायर का साइज 90/90-12 54J और रियर टायर का साइज 90/100-10 53J है। बात रही ब्रेक की तो इसके दोनों साइड 130mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है।

Honda Dio फीचर्स

Honda Dio में दिए जाने वाले फीचर्स अब स्मार्ट और एडवांस हो चुके हैं, इसमें ENGINE START STOP SWITCH, RETRACTABLE PILLION FOOT STEP, PASSING SWITCH, FRONT POCKET, UNDERSEAT STORAGE, SILENT START WITH ACG, SMART KEY, SIDE STAND ENGINE CUT OFF, PGM-FI System, Intelligent Meter, FIERCE LED HEADLAMP, POSITION LAMP, SPLIT GRAB RAIL, STYLISH MUFFLER PROTECTOR, ALLOY WHEELS और EXTERNAL FUEL LID जैसी खूबियां देखने को मिल रही हैं।

ऐसे ही और भी तमाम स्मार्ट फीचर्स के साथ Honda Dio को दमदार बनाने की कोशिश हुई है, अगर आपको भी ऐसे ही फीचर्स वाला स्कूटर चाहिए तो dio की ओर रुख कर सकते हैं। इसमें मिलने वाली बाकी खूबियों की जानकारी डीलर से प्राप्त कर सकते हैं। कीमत को लेकर अबतक जो बात सामने आई है उसके मुताबिक Honda Dio के बेस मॉडल के लिए 83,400 रुपये (एक्स-शोरूम) लगने वाले हैं। वहीं टॉप मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 91 हजार रुपये के आस-पास होने वाली है। इन सबसे भी बड़ी बात ये है की Honda Dio के साथ कंपनी 10 साल की वारंटी दे रही है।

Latest posts:-

आशीष राज पिछले 7 सालों से पत्रकारिता में हैं। मूलरूप से सिवान बिहार के रहने वाले आशीष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद डिजिटल मीडिया का भी अनुभव रखते हैं। फिलहाल, ऑटेो खबरी में बतौर डेस्क इंचार्ज कार्यरत हैं। नोएडा के ISOMES से पढ़ाई के बाद न्यूज24 जैसे बड़े चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए , बीबीसी और फर्स्टपोस्ट जैसे चैनलों के लिए फ्रीलांस कर चुके है। आशीष ऑटो के आलावा राजनीति, देश, दुनिया, बिजनेस, धर्म जैसे बीट पर काम कर चुके हैं। आशीष ने 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव को अकेले बाइक से कवर किया हैं।